सुल्तानपुर में ट्रेन से गिरा यात्री, पुलिस ने पहुंचकर बचाई जान; जिला अस्पताल रेफर

सुल्तानपुर। कोतवाली चांदा क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 7 बजे चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया। मानापुर अंडरपास रेलवे के पास युवक के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई। घायल की पहचान लखेंद्र पुत्र महेंद्र कुमार, निवासी इस्माइलपुर, […]

Continue Reading

कानपुर की अरमापुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हंगामा, वेतन कटौती के विरोध में प्राइवेट वर्करों का प्रदर्शन

कानपुरः अरमापुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में वेतन कटौती को लेकर प्राइवेट वर्करों का विरोध सामने आया। वेतन में कटौती से नाराज वर्कर फैक्ट्री के बाहर जुट गए और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान वर्करों ने वेतन कटौती के विरोध में नारेबाजी की। बड़ी संख्या में प्राइवेट वर्करों के फैक्ट्री के बाहर एकत्र होने से मौके पर […]

Continue Reading

लखनऊ में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, नगर निगम मुख्यालय से GPO तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा

लखनऊः देशभक्ति के उत्साह के बीच तिरंगा यात्रा निकाली गई। त्रिलोकी नाथ रोड स्थित नगर निगम मुख्यालय से शुरू हुई यात्रा GPO तक पहुंची। यात्रा में महापौर सुषमा खारवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार, नगर निगम के कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान शहर में देशभक्ति का माहौल नजर आया। […]

Continue Reading

वंदे मातरम् का अपमान अब होगा अपराध : राष्ट्रपति मुर्मू ने विधेयक को दी मंजूरी

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को उस विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसमें राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन में जानबूझकर बाधा डालने या उसे रोकने को अपराध बनाया गया है। इस कानून के तहत वंदे मातरम् को वही कानूनी संरक्षण मिलेगा, जो वर्तमान में राष्ट्रगान को प्राप्त है। सरकार की ओर से जारी […]

Continue Reading

मुख्तार गैंग के पूर्व शूटर अंगद राय की 9.30 करोड़ की संपत्ति कुर्क, पुलिस ने चस्पा किया नोटिस

गाजीपुर जिले में प्रशासन ने मुख्तार अंसारी गैंग के प्रमुख शूटर रहे अंगद राय उर्फ झूलन राय की करीब 9.30 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी है। न्यायालय के आदेश पर हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सोमवार को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर […]

Continue Reading

Deoria News : IGRS शिकायतों में लापरवाही पर डीएम का एक्शन, पांच प्रभारी चिकित्साधिकारियों को नोटिस

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्रुटिपूर्ण निस्तारण एवं लापरवाही बरतने के आरोप में गुरूवार को जिले के पांच प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। हुलगी ने आज कहा कि आईजीआरएस प्रकरणों की नियमित समीक्षा एवं फीडबैक में शिकायतकर्ताओं की […]

Continue Reading

प्रयागराज में राहुल गांधी का युवाओं से आह्वान, बोले- नफरत नहीं मोहब्बत से बदलें व्यवस्था; काला झंडा दिखाने का प्रयास

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से मौजूदा व्यवस्था को बदलने के लिए नफरत के बजाय प्यार और मोहब्बत का रास्ता अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की लड़ाई में वह उनके साथ खड़े हैं और आगे भी खड़े रहेंगे। राहुल […]

Continue Reading

डिग्री और कौशल के अंतर को पाटना भारत के रोजगार भविष्य की सबसे बड़ी जरूरत : डॉ. राजेश्वर सिंह

सरकार नियमित रूप से आयोजित करे ‘रोजगार एवं कौशल संवाद’, विश्वविद्यालयों में शुरू हों 3, 6 और 12 माह के रोजगारपरक पाठ्यक्रम उद्योग जगत केवल प्रतिभाओं की भर्ती तक सीमित न रहे, प्रशिक्षण और प्रशिक्षुता के माध्यम से प्रतिभा निर्माण की जिम्मेदारी भी निभाए भर्ती प्रक्रिया अधिक मानवीय और संभावनाओं पर आधारित हो, हर युवा […]

Continue Reading

आईएएस-आईपीएस अधिकारियों से सीधे संवाद करेंगे विद्यार्थी, युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान : डॉ. राजेश्वर सिंह

योगी सरकार की अभिनव पहल का डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया स्वागत, बोले—सही समय पर मिला मार्गदर्शन बदल सकता है विद्यार्थी का पूरा जीवन लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों से सीधे संवाद का अवसर उपलब्ध कराने की पहल का […]

Continue Reading

सड़क पर अचानक गौवंश के आने से बिगड़ा बैलेंस, दो डीसीएम की भीषण भिड़ंत से चालक की मौत

औरैया, अमृत विचार। अजीतमल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-19 पर प्रतापपुरा गांव के पास शुक्रवार रात सड़क पर अचानक गौवंश आने से दो डीसीएम की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में पीछे चल रही डीसीएम के चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। पुलिस और एनएचएआई […]

Continue Reading