दिल्ली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में 37 सांसदों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर किए गए मार्च के दौरान की गई गिरफ्तारी के बाद जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि ये विरोध प्रदर्शन कुछ देर चला और ज्ञापन देकर सपाई वापस चले गए।
सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार के नेतृत्व में नकटादाना चौराहा के पास स्थित कार्यालय में कार्यकर्ता जमा हुए। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर कुछ देर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। फिर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां फूलबाबू ने कहा कि विपक्ष की आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से सुना जाना चाहिए। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और जनता का विश्वास लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।
इस मौके पर जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, आनन्द सिंह यादव, आरती महेंद्र, सुधीर तिवारी, शरद जायसवाल, हैदर जाफरी, अमित पाठक एडवोकेट, हरिपाल सिंह लोधी, अशोक राजा, हरगोविंद गंगवार, ज्योति प्रकाश शुक्ला, दीपक वर्मा, नरेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
