Budaun News : खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया किसान, मौके पर दर्दनाक मौत

# ## UP

जरीफनगर थाना क्षेत्र के भीमपुर दोस्तपुर गांव के खेतिहर इलाके में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पर बैठे किसान के अचानक नीचे गिर गया। रोटावेटर की चपेट मे आकर किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जिला संभल जनपद के मिठनपुर गांव निवासी छत्रपाल (37) खेत जुतवाने के लिए ट्रैक्टर लेकर भीमपुर दोस्तपुर के खेतिहर इलाके में गए थे। खेत में ट्रैक्टर से जुताई का काम चल रहा था। इसी दौरान छत्रपाल ट्रैक्टर पर बैठे हुए थे। वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़े और पीछे लगे रोटावेटर की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक गांव मिठनपुर निवासी मौके से भाग गया। खेतों में काम कर रहे किसान पहुंचे। सूचना मिलने पर जरीफनगर और जुनावई पुलिस आ गई। सीओ ने मौका मुआयना किया। प्रथम दृष्टया हादसा ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर की चपेट में आने का बताया जा रहा है। मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।