महर्षि यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह : 2279 विद्यार्थियों को आज मिलेगी उपाधि, तकनीक और परंपरा का संगम बनेगा ‘मिनी एक्सपो’

महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बुधवार को सातवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में कुल 2279 विद्यार्थियों को उपाधि और डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जबकि उच्च शिक्षा मंत्री विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। समारोह में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों […]

Continue Reading

यूपी के प्राइमरी शिक्षकों की डिग्री और नियुक्ति पत्रों की होगी जांच, हाईकोर्ट ने STF को सौंपी जिम्मेदारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विशेष कार्यबल (STF) को उत्तर प्रदेश के सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों और शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच करने का निर्देश दिया है. अदालत ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत और कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले सभी शिक्षक एक सप्ताह के भीतर अपने दस्तावेजों की प्रतियां […]

Continue Reading

TISS Recruitment 2026: प्रोफेसर समेत 9 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की लास्ट डेट

मुंबई। देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। संस्थान ने विभिन्न कैंपस में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 9 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार […]

Continue Reading

यूनिवर्सिटी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब घर बैठे डिग्री-मार्कशीट, डिजिटल पोर्टल से मिलेंगी शैक्षणिक और प्रशासनिक सेवाएं

डिग्री, मार्कशीट और माइग्रेशन जैसे दस्तावेजों के लिए अब अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) के विद्यार्थियों को बार-बार विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए डिजिटल स्टूडेंट सर्विस पोर्टल शुरू किया है। इसके जरिए करीब 1.28 लाख मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल विद्यार्थी कई शैक्षणिक और प्रशासनिक सेवाओं के […]

Continue Reading

LPG Price Hike : उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, गैस सिलेंडर के दाम में हुई ₹62.50 बढ़ोत्तरी

लखनऊ। सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क कीमतों में मजबूती के बीच 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। नई दरें गुरुवार से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2,810 रुपये […]

Continue Reading

दो यूनिवर्सिटी, दो वायरल मैसेज और सड़क पर उतरे छात्र… आखिर पंजाब में कैसे भड़का बवाल?

फगवाड़ा (पंजाब): पंजाब में लगातार दो दिन दो अलग-अलग विश्वविद्यालयों में वायरल हुए मैसेज ने छात्र आंदोलनों को कैंपस से सड़क तक पहुंचा दिया। शुक्रवार को चितकारा यूनिवर्सिटी में लड़की की मौत या गायब होने से जुड़ी सूचनाएं इंटरनेट मीडिया पर तेजी से फैलीं, तो शनिवार को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से कथित दुष्कर्म […]

Continue Reading

UP PET 2026: बदल गई PET की तारीख! अब इन तारीखों में होगी परीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समूह ‘ग’ की भर्तियों के लिए होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET 2026) की तारीखों में बदलाव किया गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विधान परिषद के खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनाव को देखते हुए परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी किया […]

Continue Reading

शिक्षकों की पदोन्नति में गोपनीय आख्या बनी रोड़ा

उत्तर प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया में गोपनीय आख्या को लेकर आ रही समस्याओं के समाधान के लिए राजकीय शिक्षक संघ, उप्र ने कदम उठाया है। संगठन ने 21 सितंबर 2026 को शिक्षा निदेशक (18, पार्क रोड, लखनऊ) को पत्र भेजकर इस विषय में तत्काल राहत देने की मांग […]

Continue Reading

UP PET-2026 : आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 7 सितंबर तक मिलेगा मौका

 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 (पीईटी-2026) के अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय दिया है। आयोग ने पंजीकरण, आवेदन शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन पत्र सबमिट करने की अंतिम तिथि एक सितंबर से बढ़ाकर 7 सितंबर कर दी है। पीईटी-2026 का विज्ञापन आयोग ने एक अगस्त को […]

Continue Reading

CA की पढ़ाई और प्रशिक्षण में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा-ट्रेनिंग से लेकर IT और सॉफ्ट स्किल्स तक बदलेगा पूरा सिस्टम

 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल अकाउंटिंग और तेजी से बदलती कारोबारी दुनिया में भविष्य का चार्टर्ड अकाउंटेंट कैसा हो, उसे क्या पढ़ाया जाए और पेशेवर चुनौतियों के लिए कैसे तैयार किया जाए। इसके लिए इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने मौजूदा शिक्षा और प्रशिक्षण व्यवस्था में बदलाव के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट, छात्रों, उद्योग और शिक्षाविदों […]

Continue Reading