Pathaan से Tiger 3 तक, 2023 में इन फिल्मों ने ओपनिंग डे पर ही दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर काटा ‘गदर’

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com)इन दिनों सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है। दर्शकों को फिल्म खूब पसंद आ रही है।

इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2023 में वो कौन-सी फिल्में हैं, जिन्होंने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन जमकर कलेक्शन किया। आइए जानते हैं…

इस लिस्ट में पहले नंबर पर विजय थलापति की फिल्म ‘लियो’ है। लियो ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 142.70 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है।

2. जवान

साल 2023 में दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ है। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 129.10 इतने करोड़ की कमाई की है।

3. आदिपुरुष

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 127.50 करोड़ का कलेक्शन किया।

4. पठान

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ है। किंग खान की इस फिल्म ने भी अपनी रिलीज के दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की। शाहरुख खान की इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 104.80 करोड़ का कारोबार किया।

5. जेलर

साल 2023 में दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ भी है। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 96.60 करोड़ का कारोबार किया।

6. टाइगर 3

वहीं, अब साल 2023 में दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ का भी नाम शामिल हो गया है। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 94.00 करोड़ का कारोबार किया है।