UP Board 12th Class Toppers List 2024: 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, सीतापुर के शुभम वर्मा ने किया टॉप, देखें लिस्ट

# ## Education

(www.arya-tv.com)UP Board Class 12th Toppers List 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UP Madhyamik Shiksha Parishad) द्वारा 12वीं का रिजल्ट भी आज जारी कर दिया गया है। इंटरमीडिएट एग्जाम में बैठे लाखों बच्चों को बोर्ड रिजल्ट का इंतजार था। 12वीं क्लास में सीतापुर के शुभम वर्मा ने टॉप किया है। आज आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम्स के परिणाम के साथ-साथ टॉपर के नाम भी बता दिए गए हैं। जानें किस स्ट्रीम में किसने किया टॉप?

आपको बता दें कि नतीजे चेक करने के लिए upmsp.edu.in और upresults.nic.in दोनों वेबसाइट पर यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 का लिंक मिलेगा। इसपर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स भरने के बाद नतीजे सामने आ जाएंगे।

UP Board Result: यूपी बोर्ड इंटर टॉपर लिस्ट 2024

रैंक नाम   डिस्ट्रिक्ट मार्क्स परसेंटेज
1 शुभम वर्मा सीतापुर 97.80
2 व‍िष्‍णु चौधरी बागपत 97.60
2 काजल स‍िंह अमरोहा 97.60
2 राज वर्मा सीतापुर 97.60
2 कश‍िश मौर्या सीतापुर 97.60
चार्ली गुप्‍ता सिद्धार्थनगर 97.60
सुजाता पांडे 488/500 देवर‍िया 97.60

कैसे देखें 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट (How to check UPMSP Class 12 Result 2024?)

  1. सबसे पहले स्टूडेंट को आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाना होगा।
  2. होमपेज पर ‘यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक’ पर क्लिक करें।
  3. स्टूडेंट मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट कर दें।
  4. यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2024 आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  5. अब मार्कशीट ऑनलाइन देखें और डाउनलोड कर लें।

पिछले साल किस-किसने किया था टॉप? (UP Board Class 12th Toppers List 2023)

  • शुभ छापरा – 97.80 परसेंट अंक
  • सौरभ गंगवार – 97.20 परसेंट अंक
  • अनामिका – 97.20 परसेंट अंक
  • प्रियांशु उपाध्याय- 97 परसेंट अंक
  • खुशी – 97 परसेंट अंक
  • सुप्रिया – 97 परसेंट अंक
  • शिव – 96.80 परसेंट अंक
  • पीयूष तोमर – 96.80 परसेंट अंक
  • सुबाषना – 96.80 परसेंट अंक