रीजनिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक

Education
  • रीजनिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक

(www.arya-tv.com)लखनऊ, 19 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के कक्षा-3 के मेधावी छात्र आरव अग्रवाल ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) के अन्तर्गत रीजनिंग प्रतियोगिता में 100 परसेन्टाइल के साथ विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन काउन्सिल फाॅर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया।

इसके साथ ही, देश भर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के हजारों छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी तार्किक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें आरव ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पूरे 100 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं। इस उपलब्धि हेतु आरव को सी.एम.एस. द्वारा रु. 50,000/- का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। सी.एम.एस. का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।