डॉ. राजेश्वर सिंह – 26/11 की लाचारी से ऑपरेशन सिंदूर की हुंकार तक, बदल चुका है भारत का सुरक्षा सामर्थ्य

Lucknow
  • 26/11 की लाचारी से ऑपरेशन सिंदूर की हुंकार तक, बदल चुका है भारत का सुरक्षा सामर्थ्य : डॉ. राजेश्वर सिंह
  • 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि, आतंकवाद के सामने न भारत झुका था और न झुकेगा

लखनऊ, 25 नवंबर। मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की 18वीं बरसी पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शहीद नागरिकों, वीर पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 26/11 भारतीय इतिहास की ऐसी त्रासदी है, जिसने तत्कालीन सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर किया।

  • यूपीए के दौर से बदली राष्ट्रीय सुरक्षा की रणनीति

डॉ. सिंह ने कहा कि 26/11 के दौरान खुफिया सूचनाओं, समुद्री सुरक्षा और समन्वित जवाबी कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल उठे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सुरक्षा नीति में बदलाव आया है। उरी के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा के बाद बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर भारत की जवाबी कार्रवाई के प्रमुख उदाहरण हैं।

  • ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाई भारत की सामरिक इच्छाशक्ति

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य क्षमताओं, राजनीतिक इच्छाशक्ति और तीनों सेनाओं के समन्वय को प्रदर्शित किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन में भारतीय सशस्त्र बलों की भूमिका सराहनीय रही। गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद निरोधक तंत्र को मजबूत करने के प्रयास भी जारी हैं।

  • शहीदों का बलिदान देश की अमिट धरोहर

डॉ. सिंह ने कहा कि 26/11 के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर अडिग रहना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। आतंकवाद के सामने न भारत झुका था, न झुकेगा।