बारिश बनी काल! कच्चे मकान की दीवार गिरने से पति-पत्नी और 8 साल के बेटे की मौत

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। नीमगांव थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के नीचे सो रहे पति-पत्नी और उनका आठ वर्षीय बेटा मलबे में दब गए। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक […]

Continue Reading

Bareilly News : बरेली में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो की मौत, डीपीएस के छात्र के ऊपर से निकला ट्रॉली का पहिया

बरेली के धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर एक के बाद एक, ताबड़तोड़ दो हादसों ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। पहले हादसे में पांचवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई, तो दूसरी घटना में 65 साल के व्यक्ति की मृत्यु हो गई। दोनों एक्सीडेंट का कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली बने। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइकों में टक्कर मार […]

Continue Reading

बरेली में अग्निवीर भर्ती के नाम पर ठगी का खेल, मेडिकल में पास कराने का देते थे भरोसा, 5 गिरफ्तार

बरेली में अग्निवीर भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों को अपने जाल में फंसाने वाले कथित गिरोह का पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस ने खुलासा किया है। कैंट थाना क्षेत्र में जाट रेजीमेंट सेंटर में भर्ती प्रक्रिया चल रही थी, इसी दौरान संयुक्त टीम ने हरभजन गेट के पास घेराबंदी कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि ये […]

Continue Reading

बरेली में 149 मृतकों को जारी हो रही थी किसान सम्मान निधि! फॉर्मर रजिस्ट्री से खुली पोल तो 12.90 लाख सरेंडर

 बरेली में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में बड़ा झोल सामने आया है। करीब 149 किसानों की मौत के बाद भी उनके बैंक खातों में किसान सम्मान निधि जाती रही। फॉमर रजिस्ट्री से इसका खुलासा हुआ तो कृषि विभाग में खलबली मच गई। कार्रवाई के डर से मृतक किसानों के परिवार भी बेचैन हो उठे। आखिर […]

Continue Reading

बरेली में नाबालिग से दुष्कर्म! पंचायत में आरोपी के साथ विवाह का फैसला, अफसरों को भनक लगी तो दर्ज हुई FIR

बरेली में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप गांव का है। पीड़ित परिवार ने कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी। इस बीच गांव के संभ्रांत लोगों की एक पंचायत बैठी। समझौता हुआ कि दुष्कर्म करने वाले आरोपी के साथ किशोरी का विवाह कराया जाएगा। विवाह एक साल बाद होगा, […]

Continue Reading

Google पर सर्च किया डॉक्टर का नंबर, कॉल करते ही हो गया खेला… खाते से उड़ गए 5 लाख रुपये

उत्तर प्रदेश के बरेली में साइबर ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें बच्चे को डॉक्टर को दिखाने के लिए गूगल पर नंबर खोजना एक परिवार को भारी पड़ गया. इफको कॉलोनी निवासी सर्वेश शर्मा ने अयूब खां चौराहे के पास डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने के लिए मोबाइल नंबर गूगल पर सर्च किया […]

Continue Reading

बरेली: नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने मचाया तांडव… कई वाहनों को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत

Bareilly Road Accident: बरेली के किला पुल पर रविवार देर रात एक बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. जानकारी के अनुसार, ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में था. ट्रक की रफ्तार और बेकाबू हालत देखकर सड़क पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. हादसे […]

Continue Reading

शारदा नहर में उतराता मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव; 3 दिन पहले पारिवारिक कलह में छोड़ा था घर

सिंधौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब शारदा नहर में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। मृतक की शिनाख्त पुवायां निवासी पुष्पेंद्र उर्फ नीटू के रूप में हुई है, जो तीन दिन पहले पारिवारिक विवाद के चलते घर से लापता हो गया था। पुलिस को गुरुवार […]

Continue Reading

बरेली: 5000 दीयों की रोशनी से जगमगाया बीआईयू, PM मोदी के लिए छात्रों ने की लंबी उम्र की कामना

राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (बीआईयू) परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के प्रथम दिन को ‘आशीर्वाद’ का दीया थीम के रूप में समर्पित किया गया। विश्वविद्यालय के […]

Continue Reading

बरेली में पशुशाला से चोरी करके गौकशी! हिंदू संगठनों के हंगामें के बाद पहुंचीं भारी फोर्स

बरेली में पुलिस की तमाम सख्ती के बावजूद गौ-तस्कर और गौकशों के हौसले बुलंद हैं। सीबीगंज क्षेत्र में एक पशुशाला से गाय चोरी करके, गौकशी की घटना सामने आई है। आरोप है कि ग्रामीणों की हलचल के बीच गौकशी के आरोपी भाग निकले। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। हिंदू संगठनों के सदस्यों ने कड़ा […]

Continue Reading