स्वगणना में बरेली की प्रदेश में तीसरी रैंक, एक लाख परिवारों ने पूरा किया सर्वे

# ## Bareilly Zone
जनगणना की स्वगणना में बरेली ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। जिले में अब तक एक लाख से अधिक परिवार ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। हालांकि, स्वगणना की रफ्तार के बीच तकनीकी अड़चनें भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। कहीं पोर्टल धीमा चल रहा है तो कहीं सर्वर की समस्या आ रही है। ओटीपी प्राप्त करने और घर की लोकेशन दर्ज करने में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश में हरदोई 1,15,946 परिवारों की स्वगणना के साथ पहले स्थान पर है, जबकि प्रतापगढ़ 1,08,372 परिवारों के साथ दूसरे स्थान पर है। बरेली तीसरे स्थान पर है। वहीं, शाहजहांपुर में 81,493 परिवारों ने स्वगणना पूरी कर चौथा स्थान हासिल किया है।

अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस समय स्वगणना के साथ ही बीएलओ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम भी कर रहे हैं। दोनों ही महत्वपूर्ण कार्य हैं।