बरेली में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप गांव का है। पीड़ित परिवार ने कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी। इस बीच गांव के संभ्रांत लोगों की एक पंचायत बैठी। समझौता हुआ कि दुष्कर्म करने वाले आरोपी के साथ किशोरी का विवाह कराया जाएगा। विवाह एक साल बाद होगा, जब वह बालिग हो जाएगी।
इस समझौते के बाद अचानक मामला तूल पकड़ गया। अधिकारियों को इसकी भनक लगी तो आनन-फानन में पीड़ित परिवार को बुलाकर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। घटनाक्रम शीशगढ़ थाना क्षेत्र का है। किशोरी की मां ने गांव के नरेंद्र उर्फ छोटे पर अपनी नाबालिग बेटी के यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने 16 सितंबर को इस संबंध में एक तहरीर थी। आरोप लगाया था कि आरोपी ने उनकी बेटी डराकर दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण करता रहा।
पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में तीन बार की घटनाओं का जिक्र किया है। उनका आरोप है कि 14 फरवरी, 14 जून और फिर 6 जुलाई 2026 को उनकी बेटी का यौन शोषण किया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस संबंध में उन्होंने आरोपी के परिवार से भी शिकायत की थी। लेकिन आरोपी ने उनके इकलौते बेटे की हत्या की धमकी दे डाली।
गोद भराई की रस्म हुई
पीड़ित परिवार जब दुष्कर्म की तहरीर लेकर थाने पहुंचा तो गांव में हलचल गई। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों को बिठाकर पंचायत हुई। इसमें पीड़ित और आरोपी परिवार के लोग भी शामिल थे। पंचायत में तय हुआ कि किशोरी का विवाह आरोपी के साथ होगा। इसके बाद 21 सितंबर को नाबालिग पीड़िता के साथ गोद भराई की रस्म पूरी की गई और आरोपी का टीकाकरण हुई। हालांकि इसी बीच मामला बढ़ता गया और इसके तूल पकड़ने के बाद स्थानीय पुलिस भी हरकत में आ गई।
दर्ज हो गया मुकदमा
मामला तूल पकड़ने के बाद मंगलवार को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। बताते हैं कि पुलिस ने सुबह को पीड़ित परिवार को बुलाकर केस दर्ज किया। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
