कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मिलीं दो नाबालिग : घर से नाराज होकर बिना बताए निकली थीं दोनों बहनें

परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकलीं दो नाबालिग बालिकाओं को जीआरपी ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सकुशल बरामद कर लिया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद दोनों बालिकाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चियों के सुरक्षित मिलने से परिवारों ने राहत की सांस ली […]

Continue Reading

संग्रामगढ़ मेले में दुकानदारों से अवैध वसूली : सांसद प्रमोद तिवारी ने खोला मोर्चा; प्रतापगढ़ में दो सिपाही लाइन हाजिर

प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ बाजार में लगने वाले पारंपरिक मेले में दुकानदारों से कथित अवैध वसूली का मामला सामने आने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। आरोप है कि मेले में दुकान लगाने पहुंचे व्यापारियों से पुलिस के दो सिपाहियों ने 500 रुपये से लेकर 11 हजार रुपये तक वसूले। मामला सामने आने के […]

Continue Reading

दर्दनाक वारदात: दलित नाबालिग से पहले गैंगरेप फिर गला घोंटा अस्पताल में तोड़ा दम

फिरोजाबाद में गैंगरेप पीड़ित 17 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की ने छह दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद आखिरकार दम तोड़ दिया। इस जघन्य मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनमें से दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ के […]

Continue Reading

बेटी की शादी से 10 दिन पहले घर में पसरा मातम, सड़क हादसे में पिता की मौत से मचा कोहराम

सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को हिला दिया। अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। मृतक की पहचान अमर बहादुर मिश्र (45) पुत्र माता प्रसाद, […]

Continue Reading

सीताकुंड घाट की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे पुलिसकर्मी : छठ पूजा को लेकर एसपी ने किया निरीक्षण; दिए सख्त निर्देश

छठ पूजा पर सीताकुंड घाट में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारी तेज कर दी है। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहें, इसके लिए बुधवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने […]

Continue Reading

Lucknow News : बाइक सवार ने चौकी प्रभारी को पीटा, वर्दी उतरवाने की दी धमकी

राजधानी के नाका इलाके में वीआईपी मूवमेंट के दौरान रास्ता खाली करा रहे दरोगा के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक सवार युवक ने खुद को शासन का अधिकारी बताते हुए राजेंद्र नगर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव से हाथापाई की और धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। […]

Continue Reading

जेल से निकली और ऑडियो बम फोड़कर लापता हो गई कल्पना, रेखा आर्या-पप्पू गिरधारी विवाद में नया मोड़

बरेली,  : उत्तराखंड सरकार की मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू के बीच रार की जड़ बताई जा रही पूर्व मैनेजर कल्पना चतुर्वेदी उर्फ मिश्रा जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद बरेली छोड़ गई है। कब कारागार से निकली और कहां गई, किसी को कानोंकान खबर नहीं लगने […]

Continue Reading

BARABANKI NEWS: 11 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी के घर चला बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या के जघन्य मामले में पुलिस व प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपी उत्तम सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने […]

Continue Reading

पवन कल्याण ने अपनी पत्नी से लिया तलाक : शादी के 13 साल बाद अन्ना कोनिडेला ने लिया अलग होने का फैसला

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और तेलुगु फिल्मों के मशहूर अभिनेता पवन कल्याण ने अपनी शादी के 13 साल बाद उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अलग होने का एलान किया है। पॉपुलर फिल्म एक्टर, जन सेना पार्टी के अध्यक्ष की यह तीसरी शादी थी। सोमवार देर रात दोनों ने संयुक्त बयान जारी कर शादी के बाद […]

Continue Reading

Bhadohi News: CISF जवान से मारपीट, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो! उल्टा छेड़खानी के केस में भेजा जेल, 4 पर FIR

भदोहीः भदोही जिले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान से कथित तौर पर मारपीट करने और बाद में उसी के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराकर उसे गिरफ्तार करवाने के आरोप में अदालत के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया […]

Continue Reading