लखनऊ। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से लखनऊ पहुंची कलश वंदन यात्रा के माध्यम से उनके समरसता, सामाजिक एकता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा यह अभियान 2 अगस्त से शुरू होकर 25 अगस्त तक महानगर के सभी 25 मंडलों के प्रमुख मंदिरों में आयोजित किया जा रहा है। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना है। मंगलवार को सरोजनीनगर मंडल-1 के कैलाशपति शिव मंदिर गोल मार्केट, श्रद्धेश्वर हनुमान मंदिर, सिद्धियान्त्री मंदिर, संकट मोचन मंदिर हिंद नगर और शनिदेव मंदिर सेक्टर-एफ में कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष दीपक शुक्ला, नगर मंत्री राजेश चौधरी, अभियान सह-संयोजक कुंदन गौतम, मंडल अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव,कार्य समिति सदस्य अम्रता वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महानगर मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि अभियान के तहत 11 अगस्त को सरोजनीनगर दक्षिण-2, 12 अगस्त को दक्षिण-3, 13 अगस्त को पूर्व-1, 14 अगस्त को पूर्व-2, 15 अगस्त को पूर्व-3, 16 अगस्त को पूर्व-4, 17 अगस्त को पूर्व-5, 18 अगस्त को उत्तर-1, 19 अगस्त को उत्तर-2, 20 अगस्त को उत्तर-3, 21 अगस्त को उत्तर-4, 22 अगस्त को उत्तर-5, 23 अगस्त को पश्चिम-1, 24 अगस्त को पश्चिम-2 तथा 25 अगस्त को पश्चिम-3 एवं पश्चिम-4 के प्रमुख मंदिरों में कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के माध्यम से संत रविदास जी के समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
