सपा ने यूपी चुनाव 2027 को लेकर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है और इनमें 5 नाम जारी किए गए हैं। बेहट से सपा के मौजूदा विधायक उमर अली खान और सहारनपुर ग्रामीण से आशु मलिक को टिकट दिया है। शामली की कैराना विधानसभा सीट से नाहिद हसन, अमरोहा विधानसभा से महबूब अली और ललितपुर विधानसभा सीट से ज्योति लोधी को टिकट दिया है। टिकट मिलने के बाद एसपी के सभी उम्मीदवार गदगद हैं और अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, उधर, सपा की इस लिस्ट में AIMIM के प्रवक्ता शादाब चौहान ने तंज कसा है।

# ## UP

सपा ने यूपी चुनाव 2027 को लेकर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है और इनमें 5 नाम जारी किए गए हैं। बेहट से सपा के मौजूदा विधायक उमर अली खान और सहारनपुर ग्रामीण से आशु मलिक को टिकट दिया है। शामली की कैराना विधानसभा सीट से नाहिद हसन, अमरोहा विधानसभा से महबूब अली और ललितपुर विधानसभा सीट से ज्योति लोधी को टिकट दिया है। टिकट मिलने के बाद एसपी के सभी उम्मीदवार गदगद हैं और अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, उधर, सपा की इस लिस्ट में AIMIM के प्रवक्ता शादाब चौहान ने तंज कसा है।

SP ने जिनको टिकट दिया उन्होंने मुस्लिमों के लिए नहीं उठाई आवाज

शादाब चौहान ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की एक सूची जारी की है। सवाल यह पैदा होता है कि इस सूची में ऊपर के जो चार नाम हैं, वे पहले से ही विधायक हैं- कोई दो बार का विधायक है तो कोई तीन बार का। लेकिन क्या इन लोगों को पिछले 5 साल में, या जितनी भी बार ये सदन में रहे हैं, कभी बोलते हुए देखा गया है? मैं चुनौती के साथ कह रहा हूं कि पिछले 5 साल में जब बीजेपी सरकार में मुसलमानों पर जुल्म और ज्यादती हुई, फर्जी एनकाउंटर हुए, बुलडोजर का दुरुपयोग हुआ और हमारी मस्जिदों को शहीद किया गया, तब क्या कभी इन विधायकों ने सड़क से लेकर सदन तक कोई आंदोलन किया या कोई बयान दिया? अगर दिया है, तो ये उसकी वीडियो क्लिप लाकर दिखा दें।

‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ से सपा को लगता है डर

AIMIM के प्रवक्ता ने आगे कहा कि दूसरी बात यह है कि ये लोग जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। जो लोग नाकारा हैं और जिन्होंने कभी मुसलमानों की आवाज नहीं उठाई, उन्हें दोबारा मौका देकर आप यह साबित करना चाह रहे हैं कि आपको ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ से डर लगता है। आप नहीं चाहते कि ऐसे लोग जीतकर सदन में जाएं, जो उस पीड़ित, वंचित और शोषित वर्ग की बात करते हैं, जिनके साथ अत्याचार हो रहा है। आप जनता पर ऐसे नाकारा विधायकों को थोपना चाहते हैं।

यूपी में बनेगी सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की सरकार

शादाब चौहान बोले कि उत्तर प्रदेश की जनता सब देख रही है। जो गूंगे विधायक पिछले पूरे 5 साल के कार्यकाल में एक बार भी विधानसभा में मुसलमानों के हक में नहीं बोले, आखिरकार उन्हें दोबारा मौका क्यों दिया जाए? क्या हम उन्हें सिर्फ तनख्वाह पाने और सरकारी सुविधाएं भोगने के लिए वोट देंगे? अब ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ के विधायक जीतकर सदन में जाएंगे और मोर्चा अपनी सरकार बनाएगा- एक ऐसी सरकार, जिसमें हर धर्म, जाति और संप्रदाय के लोगों के साथ न्याय हो सके, जिसमें दलित, मुस्लिम, पीड़ित और वंचित वर्ग के लोगों को इंसाफ मिल सके।

खामोश रहने वालों को नहीं बनाया जाएगा विधायक

AIMIM के प्रवक्ता ने कहा कि यह सब एक षड्यंत्र है, उससे ज्यादा कुछ भी नहीं। अखिलेश यादव ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ से पूरी तरह बौखला गए हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता यह फैसला कर चुकी है कि ऐसे नाकारा और गूंगे विधायकों को जिताने का कोई लाभ नहीं है, जो हमारी जान पर बन आने पर, हमारी मस्जिदें शहीद होने पर और हम पर फर्जी एनकाउंटर होने पर भी खामोश बैठे रहते हैं और विधानसभा में कभी मुंह नहीं खोलते।