भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी करेंगे प्रदेश भर के बूथ अध्यक्षों से फोन कॉल से संवाद : डॉ.आर.के. राणा

# ## Lucknow
  • भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी करेंगे प्रदेश भर के बूथ अध्यक्षों से फोन कॉल से संवाद:डॉ.आर.के. राणा

(www.arya-tv.com)लखनऊ/ बुलंदशहर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गुलावठी के उपाध्यक्ष डॉ. आर. के. राणा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदेश भर के एक लाख पैंतालीस हजार बूथ अध्यक्षों से फोन कॉल के माध्यम से संवाद करेंगे। डॉ. आर. के. राणा ने बताया कि यह भाजपा उत्तर प्रदेश मुख्यालय द्वारा 6 मई से शुरू किया गया बूथ अध्यक्ष संवाद कार्यक्रम 14 मई तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस बूथ अध्यक्ष संवाद में उत्तर प्रदेश के सभी बूथ अध्यक्षों को भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी फोन कॉल करके उनकी कुशल क्षेम जानेंगे तथा बूथ संबंधी संवाद करेंगे।

डॉ. आर. के. राणा ने भाजपा के  प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह तथा भाजपा के  प्रदेश महामंत्री (संगठन)  सुनील कुमार बंसल  सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा बूथ अध्यक्ष संवाद कार्यक्रम चलाया जाना संगठन हित में है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के एक लाख पैंतालीस हजार भाजपा बूथ अध्यक्षों से फोन कॉल के माध्यम से वरिष्ठ पदाधिकारी संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास तथा सबका सम्मान करने में विश्वास रखती है।