2022 तक दीया मिर्जा बनी रहेंगी संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत

Uncategorized

(www.arya-tv.com)  संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) की सद्भावना दूत बॉलीवुड एक्ट्रेस-निर्माता दीया मिर्जा का कार्यकाल और बढ़ा दिया गया है। दिया अब साल 2022 के अंत तक इस पद को संभाले रहेंगी। दीया सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत भी हैं। उनका कहना है कि कार्यकाल का बढ़ना पर्यावरण के लिए बदलती चीजों की दिशा काम करने के लिए एक मौका मिलने जैसा है।

उन्होंने कहा, “यूएनईपी के तौर पर अपनी सेवा जारी रखने का मौका पाकर मैं बहुत आभारी हूं। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के साथ मेरा जुड़ाव सीखने की एक असाधारण अवस्था है।”इसके साथ ही दिया आगे कहती हैं, “इसने मेरे उद्देश्य को परिभाषित किया है और मैं उम्मीद करती हूं कि सीखने की मेरी यह प्रक्रिया जारी रहेगी और मैं पर्यावरणीय जागरूकता की दिशा में भी सुधार ला पाऊंगी। जलवायु, वन्यजीवों की सुरक्षा, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित करने की दिशा में हमें पहले से भी ज्यादा हर संभव प्रयास करना होगा।”