प्रियंका वाड्रा का 28 दिसंबर के बजाये 29 दिसंबर को जाएंगी फिरोजाबाद, गिरधारी इंटर कॉलेज मैदान में महिलाओं से करेंगी संवाद

Agra Zone

(www.arya-tv.com) कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अब 29 दिसंबर को फिरोजाबाद जनपद में आएंगी। वह सिरसागंज के गिरधारी इंटर कॉलेज मैदान में महिलाओं से सीधा संवाद करेंगी। कांग्रेस नेता कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। पहले प्रियंका गांधी का कार्यक्रम 28 दिसंबर को होना था। 

 प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस की ओर से महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा खुद जिलों में जाकर महिलाओं से भेंट कर रहीं है। सुहागनगरी में 29 दिसंबर को महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहीं है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के कॉलेजों से छात्राओं को ले जाने का लक्ष्य रखा है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि पार्ट के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह एवं प्रदेश महासचिव व प्रभारी अनिल यादव एवं जिला के प्रभारी आशुतोष दीक्षित जिले में रहकर महिला संवाद कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं युवतियों में प्रियंका गांधी वाड्रा से संवाद करने को लेकर काफी उत्साह है।