(www.arya-tv.com) मध्य प्रदेश के सतना में एक नाबालिग लड़की के साथ निर्भया जैसा गैंगरेप का मामला सामने आया है। अब प्रशासन ने रेप के दोनों आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवा दिया है। जानकारी के मुताबिक, एक आरोपी का घर गिरा दिया गया है, वहीं दूसरे आरोपी के घर को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है। इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। दोनों आरोपियों के मकान गिराने आज सुबह-सुबह प्रशासन जेसीबी के साथ पहुंचा।
हालांकि, आरोपियों के परिजन मिन्नतें और न्याय की मांग करते रहे। लेकिन, बुलडोजर की कार्रवाई को प्रशासन ने नहीं रोका। आरोपियों के नाम रवि चौधरी और अतुल बढोलिया है। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, इस घटना को लेकर खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा था इस कांड से वह व्यथित हैंं प्रशासन को निर्देश दिया गया है। कि पीड़िता के समुचित इलाज की व्यवस्था हों। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगीं।
शरीर को जगह-जगह से दांत से नोंच डाला
आरोपियों ने बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। उसके शरीर को जगह-जगह से दांत से नोंच डाला। यही नहीं, उसके प्राइवेट पा पुलिस ने बताया कि गुरुवार को दोनों आरोपी बच्ची को बहका फुसला कर साथ में पास की पहाड़ी पर ले गए। यहीं पर दोनों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।
वहीं, इस घटना पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने ट्वीट कर शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया कि मैहर में बच्ची के साथ रेप की घटना की जितनी भी निंदा की जाए, कम है।प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह से नाकाम रही हैं।