सेतु निर्माण कार्य से लाखों लोगों को मिलेगा काम:डिप्टी सीएम केशव मौर्य

Prayagraj Zone UP

प्रयागराज।(www.arya-tv.com) प्रयाग रेलवे स्टेशन के निकट बक्‍शी बांध पर इलाहाबाद-फाफामऊ रेल खंड के 800 मीटर लंबे रेल उपरिगामी सेतु निर्माण के लिए उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि इस सेतु के निर्माण होने से करीब एक लाख लोगों का आवागमन सुलभ होगा।

कुंभ मेला में आने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। छोटा बघाड़ा, दारागंज में रह रहे वकीलों को भी कोर्ट जाने में देरी नहीं होगी। डिप्‍टी सीएम केशव ने कहा कि अभी 26 नवंबर को सलोरी वालों के लिए भी ओवरब्रिज का सौगात देकर वहां भी भूमि पूजन किया जाएगा। वहीं सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि मंत्री केशव प्रसाद ने हमेशा प्रयाग वालों के लिए खड़े रहें हैं।

हमारे लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने काफी मदद की। आगे भी प्रयागराज के लिए सौगात देते रहेंगे। आज प्रयागराज शहर में गलियों तक चौड़ी चौड़ी सड़कें बन गयी हैं। शहर में बक्शी बांध पर बनने वाले फ्लाईओवर (आरओबी) के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को यहां भूमि पूजन किया। सेतु निगम यह फ्लाईओवर बनवाएगा।

यह बक्शी बांध से हाशिमपुर चौराहे तक 800 मीटर लंबा होगा। इसके निर्माण पर 53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। भूमि पूजन के मौके पर सांसद फूलपुर केशरीदेवी पटेल, विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन वाजपेयी भी मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि राज्य सरकार प्रयागराज के समग्र विकास को लेकर हर संभव पहल कर रही है।  इस अवसर पर विधायक हर्षवर्धन बाजपाई ने कहा कि वह घड़ी आ गई है जिसका हमें इंतज़ार था। कहा कि आरओबी बनने से रेलवे फाटक पर जाम नहीं लगेगा। बक्शी खुर्द और बघाड़ा के लोगों को अब जाम से निजात मिलेगी।

लंबे समय से यहां के लोग फाटक पर लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए मांग कर रहे थे, जो अब दूर होगी। कहा कि कुंभ में भी यही से लाखों की संख्या में लोग जाम को झेलते थे। अब उन्हें राहत मिलेगी।

प्रयाग रेलवे स्टेशन के निकट बक्शी बांध पर इलाहाबाद-फाफामऊ रेल खंड के 800 मीटर लंबे रेल उपगामी सेतु का निर्माण होगा। इसके लिए भूमि पूजन उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने किया। उनके साथ विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल भूमि पूजन समारोह में उपस्थित रहीं।