mayawati

सोनभद्र में प्रियंका की गिरफ्तारी पर बोलीं मायावती- सरकार छिपा रही अपनी नाकामियां 

# ## Lucknow UP

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती भी योगी सरकार पर हमलावर हो गई हैं। मायावती ने प्रियंका को रोके जाने के बाद कहा कि यूपी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए किसी को सोनभद्र नहीं जाने दे रही है। सरकार को डर है कि उसकी विफलताओं के बारे में कहीं सभी को पता न चल जाए।

आपको बता दें कि सोनभद्र की घटना के बाद सपा और कांग्रेस लगातार बीजेपी का विरोध कर रहे हैं वहीं दलितों की सबसे बड़ी नेता मायावती अभी तक सोनभद्र में पीड़ितों हाल जानने की कोशिश नहीं की। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

शुक्रवार को कांग्रेस महाचसिव प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाने से रोक दिया गया था। वो सोनभद्र हत्याकांड क पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही थीं। उन्हें हिरासत में लेकर मिर्जापुर में एक गेस्ट हाउस में रखा गया। इसके बाद कांग्रेस ने देश भर में प्रदर्शन भी किया।