प्रियंका की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेसी, देश भर में प्रदर्शन

# ## National

लखनऊ। प्रियंका गांधी की गिरफ़्तारी के बाद लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बलाव किया। जीपीओ हज़रतगंज पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमीर हैदर, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, सतीश अजमानी, अनीस अंसारी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका की गिरफ्तारी पर विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतर आए।

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुईं 10 हत्याओं के बाद पीड़ितों के परिजनों से शुक्रवार को मिलने पहुंची थी। रास्ते में ही उन्हें रोक दिया गया। जिसके बाद वह धरने पर बैठ गईं।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को मीरजापुर जिले के नारायनपुर में हिरासत में ले लिया गया। इसे लेकर प्रदेश के कई जिलों में बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इतना ही नहीं देश भर में कांग्रेस ने भी घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया।