मोहनसराय में किसानों पर लाठीचार्ज से शिवपाल सिंह आक्रोशित:भाजपा सरकार किसान विरोधी

# ## Varanasi Zone

(www.arya-tv.com) वाराणसी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। सपा नेताओं को सक्रियता और सजगता का मंत्र देते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही। निजी कार्यक्रम में आए शिवपाल सिंह ने मोहनसराय में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की और पुलिस की बर्बरता पर आक्रोश जताया। शुक्रवार को पूर्व मंत्री किसानों की पीड़ा जानने के लिए धरनास्थल पर भी जाएंगे।

गुरुवार को वाराणसी में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा ने देश के लिए कोई काम नहीं किया और किसानों के लिए तो दिखावा ही करती है। किसानों के वादों पर केवल झूठ बोलते है, जनता को परेशान करते हैं जबकि भाजपा किसान विरोधी है। देश और प्रदेश की जनता महंगाई से भ्रष्टाचार से परेशान है। केंद्र और प्रदेश की सत्ता में आने के लिए भाजपा ने जितने भी वादे किए उन पर खरी नहीं उतरी है, उन्हें पूरा नहीं किया है। ये केलव झूठ बोलते हैं और जनता को परेशान करते हैं। समाजवादी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करेगी और सभी विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा को 2024 इलेक्शन में हराएगी।

देश के गौरव पहलवानों पर भी बेफिक्री चिंताजनक

शिवपाल यादव ने दिल्ली में चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। तंज भी कसा कि एक ओर सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर जो लड़कियां देश के लिए मेडल लाई है उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, जो अशोभनीय है, उनकी बात नहीं सुनी नहीं जा रही है ये सरासर गलत है।जो भी कानून बनाते हैं, निर्णय लेते हैं केवल जनता को परेशानी में डालने के लिए।