Bareilly News: स्वगणना से शुरू होगी जनगणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

 जनगणना को लेकर बरेली में तैयारियां तेज हो गई हैं। 16 नवंबर से स्वगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत लोग 30 नवंबर तक खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनगणना का कार्य करेंगे। मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार […]

Continue Reading

Bareilly News: बरेली में 529 गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन सात से नीचे, 30 हजार की जांच में खुलासा

 गर्भवती महिलाओं में खून की कमी का मामला चिंता बढ़ा रहा है। जिले में 529 गर्भवती महिलाओं में गंभीर एनीमिया की पुष्टि हुई है। इनका हीमोग्लोबिन सात ग्राम प्रति डेसीलीटर से भी कम मिला है। अगस्त में स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 30 हजार गर्भवती महिलाओं की जांच कराई गई थी। इसमें सामने आए […]

Continue Reading

Bareilly News: बरेली में पदयात्रा के मंच पर पहुंचे जेपी नड्डा, केशव मौर्य और जयंत चौधरी

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेली में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी […]

Continue Reading

Bareilly News: 20 नवंबर से रामगंगा तट पर जुटेंगे श्रद्धालु, चौबारी मेले के प्रबंधन के लिए 12 तक आवेदन

 रामगंगा के तट पर लगने वाले चौबारी कार्तिक मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार 20 से 28 नवंबर तक नौ दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में रामगंगा स्नान, धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ग्रामीण संस्कृति और मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा। आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए […]

Continue Reading

Bareilly News: धर्मपाल सिंह का जोर, गौशालाओं में चारा-पानी से लेकर सीसीटीवी तक हों पुख्ता इंतजाम

 सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश को सुरक्षित ठिकाना दिलाने के साथ ही गौशालाओं की व्यवस्था सुधारने की तैयारी है। इसके लिए पशुधन विभाग के अधिकारी गोवंश को चिह्नित कर गौशालाओं तक पहुंचाएं और वहां उनके लिए चारे-पानी समेत सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करें। पशुधन मंत्री एवं राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह ने रविवार को सर्किट […]

Continue Reading

बरेली कॉलेज के डॉ. योगेश शर्मा को अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में मिला बेस्ट पेपर अवॉर्ड

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के क्षेत्र में किए गए शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। बरेली कॉलेज के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ. योगेश शर्मा को लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित 14वें आईएलआईएस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में बेस्ट पेपर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार शैक्षणिक पुस्तकालयों […]

Continue Reading

Bareilly News: पांच थाना प्रभारियों पर जांच की आंच, सीओ से भी जवाब तलब

चुनाव की तैयारियों से लेकर अपराध नियंत्रण और जनशिकायतों के निस्तारण तक, पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर अब सीधे जवाबदेही तय होगी। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने गुरुवार को बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के पुलिस कप्तानों के साथ समीक्षा बैठक कर लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई मिलने पर […]

Continue Reading

बाबा पर दरांती से हमला, पुलिस ने कहा- जान का खतरा है तो गार्ड रख लो

 हमले में घायल होकर थाने पहुंचे बाबा को मदद और कार्रवाई का भरोसा मिलने के बजाय सुरक्षा गार्ड रखने की नसीहत मिल गई। बाबा का आरोप है कि हल्का सिपाही ने उनसे कह दिया कि ज्यादा परेशानी है तो एसपी साहब से कहकर सिक्योरिटी गार्ड रखवा लो। पुलिसकर्मी के इस जवाब से आहत बाबा ने […]

Continue Reading

Bareilly News: 31 अक्टूबर से सजेगा रोटरी क्लब का दिवाली मेला, मिलेंगे कई आकर्षण

बरेली क्लब मैदान में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक रोटरी क्लब ऑफ बरेली चैरिटेबल ट्रस्ट का 63वां महान दिवाली मेला आयोजित होगा। तीन दिन तक चलने वाले मेले में खरीदारी, खानपान और मनोरंजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी। प्रेसवार्ता में चीफ क्लब ट्रेनर डॉ. एके चौहान ने बताया कि 62 वर्षों […]

Continue Reading

Shahjahanpur News: आईजीआरएस में लापरवाही पर 9 दरोगा लाइन हाजिर, एसपी ने की कार्रवाई

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर एसपी सौरभ दीक्षित ने नौ उप निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है। सभी को लाइन हाजिर किया गया है। कार्रवाई से पुलिस विभाग में खलबली मची है। एसपी ने उप निरीक्षक अशोक कुमार को रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सरायकाइयां से पुलिस लाइन भेजा है। […]

Continue Reading