Bareilly News: बरेली में पदयात्रा के मंच पर पहुंचे जेपी नड्डा, केशव मौर्य और जयंत चौधरी

# ## Bareilly Zone
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेली में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी मंच पर पहुंच गए हैं।

मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष गीता शाक्य, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

तय कार्यक्रम के अनुसार, जेपी नड्डा दोपहर 1:35 बजे राजेंद्रनगर स्थित स्वयंवर बारातघर पहुंचे। यहां कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद वह पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। पार्टी इस आयोजन के जरिए संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की ताकत का प्रदर्शन करने की तैयारी में है। फिलहाल पदयात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है