ईशान किशन की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, क्या दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी प्लेइंग XI में एंट्री?

क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 मैच में इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में शानदार शुरुआत की। इस जीत के बाद टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के इन फॉर्म बल्लेबाज ईशान किशन पहले टी20 मैच के दौरान चोटिल हो गए, जिससे टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई […]

Continue Reading

‘न नमाज पढ़ती हूं, न धर्म से कोई वास्ता’, नास्तिक पिता के घर हुई शबाना आजमी की परवरिश, बोलीं- जावेद अख्तर कट्टर नास्तिक

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी अपनी बेबाक राय और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने धर्म, आस्था और पारिवारिक परवरिश को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसकी चर्चा हो रही है। शबाना ने बताया कि वह मुस्लिम हैं और उन्हें ईद मनाना, उर्दू भाषा […]

Continue Reading

श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश कड़ी सुरक्षा के बीच अपर मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश

श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे अपर मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट (एसीजेएम) के कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों की सुरक्षा में मध्य जोन के लगभग सभी थानों की फोर्स लगी थी। श्रद्धा और रश्मि महिला पुलिस के घेरे में थीं। कोर्ट में मौजूद […]

Continue Reading

कानपुर में DM का बड़ा एक्शन, RTE दाखिले में लापरवाही पर 22 निजी स्कूलों को दिया गया अल्टीमेटम

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में निजी स्कूलों में पढ़ने का सपना देख रहे गरीब परिवारों के बच्चों को अगर आरटीई के तहत आवंटन मिलने के बाद भी दाखिला नहीं मिलता, तो अब स्कूल प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कानपुर में शिक्षा के अधिकार के तहत आवंटित बच्चों के प्रवेश को लेकर जिला प्रशासन ने […]

Continue Reading

AIMIM जॉइन करेंगे आजम खान? ओमप्रकाश राजभर के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

लखनऊ: यूपी में विधानसभा चुनाव नजदीक है, इससे पहले सियासी पारा बढ़ता नजर आ रहा है। हाल ही में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में सपा नेता आजम खान से मुलाकात की। वहीं दोनों नेताओं की मुलाकात पर अब सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया सामने आई है। ओमप्रकाश राजभर ने एक्स पर […]

Continue Reading

चरणामृत पीने वाले 450 लोगों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई:गोरखपुर जिले से एक डरा देने वाला मामला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक डरा देने वाला मामला सामने आया है। गोरखपुर जिले के गोला ब्लॉक के डाड़ी खास गांव में दुर्गा पूजा के दौरान गाय के दूध से बना चरणामृत पीने वाले 450 लोगों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जिस गाय के दूध से चरणामृत बना […]

Continue Reading

राखी सावंत को बड़ी राहत, कोर्ट ने रद्द किया गैर-जमानती वारंट

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक अदालत ने अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट को गुरुवार को रद्द कर दिया। यह मामला वर्ष 2010 में एक युवक की आत्महत्या से जुड़े कथित उकसावे के आरोपों से संबंधित है। बचाव पक्ष की ओर से इलाहाबाद हाई कोर्ट के स्थगन आदेश की प्रति पेश किए […]

Continue Reading

‘वर्दी’ सिर्फ फिल्म नहीं, अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि; DGP राजीव कृष्ण ने दिया खास संदेश

उत्तर प्रदेश पुलिस ने पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए विशेष शॉर्ट फिल्म ‘वर्दी’ रिलीज की है। पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण के मार्गदर्शन में निर्मित यह फिल्म उन पुलिसकर्मियों को समर्पित है, जिन्होंने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति […]

Continue Reading

MLC चुनाव में रुपये बांटने का आरोप, आजमगढ़ में चार लोग हिरासत में; कार से 2.41 लाख नकद बरामद

 उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के बीच मतदाताओं को पैसे बांटने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने उनकी कार से 2 लाख 41 हजार 500 रुपये नकद और चुनाव प्रचार से जुड़ी सामग्री बरामद की है। मामले में सिधारी थाने में मुकदमा […]

Continue Reading

MLC Election 2026: इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट पर मतदान जारी, प्रयागराज के 1.15 लाख वोटरों पर टिकी नजर

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई। बुंदेलखंड और प्रयागराज मंडल के 10 जिलों के कुल 2.64 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस चुनाव में सबसे […]

Continue Reading