आराध्या बच्चन में है कमाल का हुनर, ऐश्वर्या ने शेयर की तस्वीर

Fashion/ Entertainment

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। इस समय उनकी एक तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है। आराध्या बच्चन की इस तस्वीर को उनकी मां ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनकी बेटी आराध्या बच्चन हाथ में एक वाइटबोर्ड पकड़े हुए नजर आ रही है। इस पर टीचर्स डे को लेकर एक मैसेज लिखा है और टीचर्स की फुल फॉर्म लिखी हुई है। इस वाइटबोर्ड को देखकर आप उनकी आर्टिस्टिक स्किल का अंदाजा लगा सकते हैं। स्कूल यूनिफॉर्म में आराध्या बच्चन का मुस्कुराना किसी को भी आकर्षित कर सकता है।

बीते दिनों आराध्या बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह ऑनलाइन क्लासेज लेती नजर आ रही हैं। एक स्लाइड में आराध्या और दूसरी स्लाइड में उनकी टीचर दिखाई दे रही हैं। आराध्या पढ़ाई पूरी करने के बाद अपनी टीचर को धन्यवाद मिस बोलती हैं। आराध्या की ये क्यूटनेस सभी को बहुत पसंद आई।

बता दें कि जुलाई में बच्चन फैमिली में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन को कोरोना हो गया था। इसके बाद सभी को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद फैंस ने सभी जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाएं कीं।