द्वारिकेश शुगर ने अपना नया 100 किलोलीटर पर डे क्षमता वाला डिस्टिलरी प्लांट शुरू किया

Business

(www.arya-tv.com) भारत के प्रमुख चीनी निर्माताओं में से एक द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बिजनौर जिले में अपनी द्वारिकेश नगर इकाई, बुंदकी में 100 किलो लीटर पर डे (केएलपीडी) डिस्टिलरी प्लांट का संचालन शुरू कर दिया है। अत्याधुनिक तकनीक युक्त इस प्रोजेक्ट की शुरुआत पिछले साल के आखिर में हुई थी।

कंपनी ने वेस्ट वाॅटर रिकवरी और जीरो लिक्विड डिस्चार्ज में निवेश किया, जिससे कंपनी को पर्यावरण और सस्टेनबिलिटी के अनुकूल माना गया और इस तरह कंपनी की साख और मजबूत हुई। द्वारिकेश नगर इकाई एकदम सही समय पर शुरू हुई है, क्योंकि वर्तमान में देश के चीनी व्यवसाय में एक बदलाव आया है।

इथेनॉल सम्मिश्रण कार्यक्रम को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा की गई पहल से उत्साहित इस व्यवसाय में डिस्टिलरी क्षमता विस्तार से इथेनॉल उत्पादन में वृद्धि होगी और कंपनी के फॉरवर्ड इंटीग्रेशन को मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा, यह पहल कंपनी को अपने गन्ना पेराई सुविधाओं से उत्पन्न गुड़ के उपयोग को अनुकूलित करने में सक्षम करेगी और सेक्टोरल अस्थिरता के प्रभाव को कम करने में मदद करेगी।

इस विस्तार पर टिप्पणी करते हुए द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विजय एस.बंका ने कहा, “इथेनॉल क्षमता विस्तार से हमारे चीनी विनिर्माण व्यवसाय को और मजबूत करने में मदद मिलेगी और यह कदम हमारे व्यवसाय को वर्टिकल रूप से विस्तारित करने के लिए हमारे विजन के अनुरूप भी है। इस क्षेत्र में किया गया लगभग 145 करोड़ रुपए का पूंजीगत व्यय आने वाले समय में लाभान्वित करने में सक्षम होगा।‘‘