जैकी श्रॉफ की पत्नी की वजह से सलमान खान को मिला था पहला ब्रेक

Fashion/ Entertainment

सलमान खान 27 दिसंबर को जन्मदिन मनाते हैं। आज सलमान खान 54 साल के हो गए हैं। ऐसे में आपको बताते हैं सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा। सलमान खान को पहला ब्रेक फिल्ममेकर कैलाश सुरेंद्रनाथ ने दिया था । कैलाश ने उन्हें एक टीवी विज्ञापन से लॉन्च किया । इसके बाद कैलाश ही सलमान के गुरु भी बन गए। हाल ही में तारा शर्मा शो में सलमान ने बताया कि कैसे उन्हें पहला विज्ञापन मिला था।
सलमान ने बताया कि एक लड़की को इंप्रेस करने की कोशिश के चलते उन्हें ये विज्ञापन मिल गया था। सलमान कहते हैं, ‘एक दिन मैं सी रॉक क्लब में स्विमिंग कर रहा था। वहां एक लड़की लाल रंग की साड़ी पहनकर निकली । मैंने उसे इंप्रेस करने के लिए पानी में छलांग लगा दी और अजीबो-गरीब तरीके से स्विमिंग करने लगा।’

सलमान खान आगे कहते हैं, ‘जब मैं तैरते हुए दूसरी ओर पहुंचा तो देखा कि वो लड़की वहां से जा चुकी थी । इसके बाद मुझे फार प्रोडक्शन से कॉल आया । उन्होंने कहा कि वो मुझे एक ऐड में कास्ट करना चाहते हैं । मैं हैरान रह गया कि ये ऑफर मुझे कैसे मिला। मैं अपनी आंटी के साथ कैलाश से मिलने पहुंचा ।

‘सलमान ने आगे बताया, ‘मैंने उनसे कहा कि ठीक है, मैं ऐड कर लूंगा लेकिन आपको मेरा नंबर किसने दिया। तब उन्होंने बताया कि जिस लड़की को तुम इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे थे वो मेरी गर्लफ्रेंड है । उसी ने मुझे बताया कि तुम अच्छी स्विमिंग कर लेते हो । वो इस ऐड को मालदीव में शूट करना चाहते थे और उन्हें कोई ऐसा चाहिए था जो अच्छी स्विमिंग जानता हो।’
आखिर में सलमान ने कहा, ‘मैं और जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा ने ही समुद्र के अंदर जाकर स्विमिंग की थी । तो इस तरह मैं पहली बार कैमरे के सामने आया था ।’ बता दें कि सलमान की फिल्म ‘दबंग 3’ हाल ही में रिलीज हुई है । जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है । उनकी अगली फिल्म ‘राधे’ है । इसे प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे ।