लखनऊ। गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज, ऐशबाग में माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय कलारीपट्टू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में लाठी फाइट, मेंपट्टू और चुवाड़कल सहित तीन स्पर्धाएं आयोजित हुईं। प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग ने बताया कि काली चरण इंटर कॉलेज ने सात स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।
ब्राइट ब्रेस कॉलेज के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक तथा सिटी मॉडर्न स्कूल ने दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए। विलेज कॉलेज ने एक स्वर्ण और चार रजत पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में मंडलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पाण्डेय, मुक्ता बब्बर, विप्लव चौधरी, अंकुर पाण्डेय, सूरज त्रिपाठी, अंजुल ओबेरॉय, प्रमिला भारती, नूपुर दुबे, गिरजेश राज और सोमेश कुमार ने सहयोग किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजक सचिव एवं खेल विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षक लईक अहमद खान ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 11 सितंबर को लखनऊ में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
