अमेठी। अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में रामकथा के आयोजन की तैयारियों के बीच गुरुवार को एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। कलश यात्रा के पहले ही 33 वर्षीय युवक का शव गुरुवार को सुबह उसके ही घर के बेडरूम में छत की कुंडी से लटकता मिला। युवक के शव मिलने की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के खेदा पुन्नपुर निवासी मनोज कुमार पांडे (33) पुत्र राम अभिलाख पांडे का शव उसी के घर में छत की कुंडी से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ बरामद हुआ। युवक के शव मिलने की सूचना से परिवार में हड़कंप मच गया।
मृतक मनोज कुमार पांडे अपनी पत्नी के साथ मुंबई में रहता था। परिवार में आयोजित भागवत कथा कार्यक्रम को लेकर वह घर आया था। मृतक मनोज कुमार पाण्डेय की दो बच्चियों हैं पहले 5 वर्ष की और दूसरी 3 वर्ष की है परिवार में मां सुशीला पत्नी वंदना और दो बच्चियों को अपने पीछे छोड़ दिया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। गौरतलब है कि मृतक के परिवार में भागवत कथा कार्यक्रम का आयोजन था। गुरुवार को सुबह भागवत कथा की शोभायात्रा का कार्यक्रम था। पूरा परिवार यात्रा की तैयारी में जुटा था।अचानक इस तरह घटना से परिवार सदमे में चला गया। पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक संग्रामपुर संजय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
