यमुना नदी की गंदगी के प्रति लोगों को किया जागरूक:रिवर कनेक्ट कैंपेन के तहत निकाला गया पैदल मार्च

# ## Agra Zone

(www.arya-tv.com)  आगरा में विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर रिवर कनेक्ट कैंपेन द्वारा यमुना नदी की गंदगी के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

वहीं जनप्रतिनिधियों की नींद खोलने के उद्देश्य से ताज कॉरिडोर से एत्मादुद्दौला व्यू प्वाइंट आरती स्थल तक एक पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में शहर के तमाम लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

यमुना नदी को स्वच्छ रखने के लिए बैराज और शुद्धिकरण की मांग

सरकार से यमुना नदी में अविरल जलप्रवाह सुनिश्चित करने, बैराज के निर्माण, सफाई और शुद्धिकरण के लिए जनप्रतिनिधियों को जगाने, अधिकारियों की नींद खोलने के उद्देश्य से इस पदयात्रा का आयोजन किया गया। ताज कॉरिडोर से यमुना आरती स्थल तक बैनर के साथ नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किए। लोगों ने सरकार से जल्द से जल्द यमुना नदी को स्वच्छ रखने के लिए बैराज और शुद्धिकरण की मांग को पूरा कर अमली जामा पहनाए।

यमुना की सफाई के लिए हवन व आरती का हुआ आयोजन

वत्सला प्रभाकर ने बताया कि हमारे शहर की यमुना नदी की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती चली जा रही है। जो आगरा लोगों के पानी पीने का साधन है, जो यमुना आगरा की धरोहर है। उस यमुना का ध्यान शहर के जनप्रतिनिधि और अधिकारियों द्वारा नहीं रखा जा रहा है। यमुना नदी का तिरस्कार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा सरकार द्वारा दावे किए गए कि यमुना में स्टीमर चलाए जाएंगे। स्टीमर भले ही ना चले। लेकिन कम से कम सरकार यमुना नदी में इतना पानी तो दे की यमुना का स्वरूप एक अविरल नदी जैसा बना रहे। पदयात्रा समाप्त होने के बाद यमुना आरती स्थल पर लोगों के द्वारा यमुना की सफाई के लिए हवन और आरती का आयोजन किया गया।