मार्शल आर्ट ग्रेडिंग परीक्षा में 6 खिलाड़ी को अवार्ड से सम्मानित किया गया

Lucknow
  • मार्शल आर्ट ग्रेडिंग परीक्षा में 6 खिलाड़ी को अवार्ड से सम्मानित किया गया

क्लोज कॉम्बैट स्पोर्ट्स अकैडमी उत्तर प्रदेश के 6 खिलाड़ियों को लेवल ग्रेडिंग परीक्षा में अवार्ड किया गया। यह जानकारी क्लोज कॉम्बैट स्पोर्ट्स अकादमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौरसिया ने दी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण खिलाड़ियों में लेवल 1 तेजस्वी त्रिपाठी, लेवल 2 आरव शुक्ला (आन), आरती वर्मा, प्रदुम सक्सेना, लेवल 3 सुबर गौतम, सक्षम कुमार ने अपने लेवल को प्राप्त किया। इस एग्जाम के मुख्य परीक्षक के रूप में रोहित सिंह, विशाल कुमार उपस्थित रहे। सभी खिलाड़ियों को अवार्ड से राज्यमुख्याल के पत्रकार पंडित बृजेश मिश्रा संरक्षक ने सम्मानित किया। वह इस मौके पर कोच तरुण भोला, गरिमा चौरसिया ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

आन शुक्ला आरव को ग्रेड का प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए