बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की सास रुखसाना को देखकर लोग भाग जाते थे। कहते हैं उस वक्त जिस तरफ रुखसाना निकल जाती थीं, उस तरफ पूरी की पूरी बस्तियां खाली हो जाती थींं। लोग घर छोड़कर भाग जाते थे।
यह दौर था इमरजेंसी का। दरअसल इमरजेंसी के वक्त ही देश में नसबंदी कैंप शुरू किया गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी ने रुखसाना को पुरानी दिल्ली में मुसलमानों को इसके लिए राजी करने का जिम्मा सौंपा था। कहते हैं उस वक्त रुखसाना का इतना खौफ हो गया था कि लोग उनसे डरकर भागने लगे थे।
आपको बता दें कि इमरजेंसी के बाद रुखसाना ने शविंदर सिंह से शादी की थी जो कि खुशवंत सिंह के भतीजे थे। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह रुखसाना और शविंदर की बेटी हैं।
अमृता सिंह 80 के दशक की बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से हैं। उनका अफेयर बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना से था। जब अमृता की मां रुखसाना को इस बात का पता चला तो उन्होंने दोनों को अलग करने का फैसला कर लिया। इसके बाद उनकी मुलाकात खुद से 12 साल छोटे सैफ अली खान से हुई और वो उन्हें दिल दे बैठीं। साल 1991 में दोनों ने शादी भी कर ली थी, हालांकि बाद में साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया।