राजा भैया की पत्नी ने कहा, मेरी बहन ने तोड़ा मेरा घर

National

(www.arya-tv.com) भदरी रियासत के राजा भैया और उनकी रानी भानवी सिंह के बीच वार-पलटवार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का अपनी पत्‍नी से तलाक का केस दिल्‍ली की अदालत में चल रहा है। भानवी सिंह ने अपनी सगी बहन साध्‍वी सिंह पर घर तोड़ने का आरोप लगाया है। उनका यहां तक दावा है कि राजा भैया का साली के साथ अवैध संबंध है। इसके चलते साध्‍वी प्रेग्‍नेंट हो चुकी हैं और राजा भैया ने उनका अबॉर्शन तक करवाया था। बहन के सारे संगीन आरोपों को साध्‍वी सिंह ने झूठा करार दिया है। साध्‍वी ने कहा कि उल्‍टा भानवी सिंह का उनके पति मानव सिंह से अवैध संबंध है।

वह अक्‍सर मेरे पति से मिलने भरावह हाउस आती थीं। इस बात का लेकर हमारे बीच में पारिवारिक विवाद भी हुआ जो अब तक जारी है। यूपी तक न्‍यूज चैनल से बातचीत में साध्‍वी सिंह ने भानवी सिंह पर कई आरोप लगाए। उन्‍होंने कहा कि बहन भानवी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उनके और मेरे बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इस पूरे खेल के पीछे भानवी, मेरे पति आनंद सिंह और मेरी सास का बड़ा हाथ है। ये सभी मिलकर मुझ पर घिनौने आरोप लगा रहे हैं। मुझे भानवी सिंह के आरोपों पर हंसी आ रही है। इसे लेकर मैंने पुलिस में शिकायत की है।

यह मामला अब कोर्ट में हैं। मैं वहीं पर सारे जवाब दूंगी। भानवी सिंह घर में प्रॉपर्टी को लेकर अक्‍सर विवाद किया करती थी। उसने हमारी मां मंजुल सिंह से मारपीट भी किया है। आपको बता दें कि एक साल पहले भानवी सिंह ने राजा भैया के मित्र एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए लखनऊ के हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। यह पहला मौका था जब राजा भैया और उनके बीच अनबन की खबर मीडिया में आई। अक्षय प्रताप सिंह गोपाल का कहना है कि भाभी भानवी सिंह को मानसिक बीमारी है। उनकी मायके में भी किसी से नहीं बनती।

उनकी हरकतों से तंग आकर ही राजा भैया ने उन्हें तलाक देने जैसा बड़ा कदम उठाया। आज भी बच्चे राजा भैया के साथ रहते हैं। उनके आरोप से परिवार के हर सदस्य को गहरा आघात लगा है। भानवी सिंह ने राजा भैया पर अवैध संबंध से लेकर धमकाने के लिए फायरिंग तक का आरोप लगाया है। भानवी ने आरोप लगाया कि राजा भैया ने अवैध प्रेम संबंध सामने आने पर हुए झगड़े में अपने महल के कमरे में फायरिंग भी की थी। साल 2015 में बुरी तरह से मारपीट का आरोप भी लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि राजा भैया से तलाक के मामले में प्रॉपर्टी विवाद का झूठा मामला भी गढ़ा गया। इसके साथ ही सितंबर 2020 से राजा भैया ने भानवी सिंह को अपने घर आने से रोक रखा है।