जब सबके सामने आलिया भट्ट-रणबीर कपूर गलती से करने वाले थे लिप-लॉक, जानिए​ फिर क्या हुआ

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी इंडस्ट्री की क्यूट जोड़ियों में से एक है। दोनों हमेशा ही किसी न किसी वजह सुर्खियों में रहते हैं। फैंस आलिया और रणबीर को एक साथ देखकर काफी खुश होते हैं। फैंस इन दोनों को एक साथ न सिर्फ सिल्वर ऑनस्क्रीन पर देखना बल्कि ऑफस्क्रीन की भी एक साथ देखना काफी पसंद करते हैं। अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। वहीं दोनों की तस्वीरें और वीडियो आए दिन इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। इसी बीच आलिया और रणबीर का एक वीडियो काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो पर फैंस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का वायरल हो रहा वीडियो आज नहीं बल्कि थ्रोबैक वीडियो है। इस वीडियो में रणबीर और आलिया एक अवॉर्ड शो में नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर और आलिया गलती से एक दूसरे को लिप लॉक करने वाले होते हैं कि तभी वह रुक जाते हैं। फैन्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों का ये वीडियो जी सिने अवॉर्ड्स 2019 का है। इस साल रणबीर को उनकी फिल्म ‘संजू’ के ​लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। वहीं आलिया ने इस अवॉर्ड का अनाउंसमेंट किया था।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मस्त्र’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में के जरिए दर्शक उन्हें पहली बार पर्दे पर एक साथ देखेंगे। इसका ऐलान साल 2018 में किया गया था। मूवी में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया जैसे सितारे नजर आएंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट हैवी वीएपएक्स के कारण कई बार बदली है। वहीं इसके अलावा आलिया अपनी आने वाल फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। ट्रेलर में हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। वहीं आलिया की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।