UP में अयोध्या रहा सबसे ठंडा शहर:लखनऊ में दिन में पारा 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

# ## Environment

(www.arya-tv.com)

दिसंबर ठंड का एहसास पूरी तरह से नहीं करवा पा रहा है। हालांकि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से हवाएं सर्द हुई हैं। बीते 24 घंटे में मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक यूपी का सबसे ठंडा शहर अयोध्या रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद कानपुर सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 6.2 डिग्री तक लुढक गया। पूर्वानुमान है कि अगले 1 सप्ताह तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा। तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। आंचलिक मौसम केन्द्र ने एक सप्ताह बाद 25 दिसम्बर से सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाके में चल रही तेज हवा के असर से बीते 4 दिन से राजधानी सहित नजदीकी शहरों में दिन में भी ठंडक बढ़ गई है। इस सीजन में शुक्रवार से पहली बार तापमान सामान्य से नीचे आया है। दिसंबर में जहां लोग गर्म कपड़ों में लिपटकर कोहरे-पाले से बचाव करते नजर आते थे। वहीं इस बार 13 दिसंबर तक ठंड के अलाव पिछले साल की तरह जलते हुए नजर नहीं आए हैं।

दिसंबर में होती थी ठंड लेकिन इस बार नहीं
आमतौर पर दिसंबर की शुरुआत में ही बढ़िया ठंडक होने लगती थी। लेकिन इस सीजन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री से कम ही नहीं हो रहा था। चार दिन पहले पहाडों पर जमकर बर्फबारी शुरू हो गयी है। पहाड़ पर हुई बर्फबारी के असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखाई दिया है। बर्फीली पहाड़ों से टकराकर आ रही ठंडी हवा से तापमान में गिरावट हो रही है।

  • अगले 5 दिन का पूर्वानुमान
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
18 दिसंबर 24 9
19 दिसंबर 24 9
20 दिसंबर 24 9
21 दिसंबर 24 9
22 दिसंबर 24 9

(तापमान डिग्री सेल्सियस में है)

  • शनिवार को 5 सबसे ठंडे शहर
शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
अयोध्या 5.5
मुजफ्फरनगर 5.6
बरेली 6.9
कानपुर नगर 6.2
आगरा 8.2

​​​​