दो लट्ठधारी बने गांव के रक्षक,जाने क्या है पूरा मामला

Lucknow

लखनऊ (www.arya-tv.com) उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रायबरेली रोड पर एक आखिरी गांव शेखपुरा पड़ता है। इसके बाद रायबरेली जनपद लग जाता है। शेखपुरा गांव नगराम थानाक्षेत्र में आता है। इस गांव में पुलिस गश्त करने नहीं आती है।

यह कहना यहां के ग्रामीणों का है। सर्दी की रातों में यहां गांव में रहने वाले दो परिवारों के दो लट्ठधारी युवकों की ड्यूटी गश्त करने के लिए लगती है। ड्यूटी करने वाले लट्ठधारी यहां अपनी छतों और गांवों की गलियों में घूमकर जागते रहोए होशियार की आवाजे जोर.जोर से लगाते हैं।

रात 10 बजे तक गांव में जगह.जगह अलाव जलते रहते हैं। जहांए लोग झुंड बनाकर बैठते हैं। रात 10 बजे के बाद यहां रात्रि गश्त की ड्यूटी ग्रामीण करते हैं। हर दिन ड्यूटी बदल जाती है।