13 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म, कल जारी कर सकता है बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

Education

(www.arya-tv.com) बिहार के 12वीं के छात्रों का अब इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि बिहार बोर्ड कल 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है। बिहार में इस बार 13 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने 12वीं की परिक्षाएं दी थी। छात्र परिक्षा के बाद अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी की BSEB कल यानी 21 मार्च को कक्षा 12वीं इंटर का रिजल्ट जारी कर सकता है। बता दें कि बिहार बोर्ड ने अभी तक इस बारे में कोई भी अधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

इसके अलावा संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड आज किसी भी समय, कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी करने को लेकर डेट और टाइम की घोषणा कर सकता है।

बिहार बोर्ड से जुड़े छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में इस साल, लगभग 13.18 लाख छात्र शामिल हुए थे। वहीं, बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के नतीजों की बात करें तो यह 31 मार्च तक जारी किया जा सकता है।