- 7.56 करोड़ रुपए के सड़क सुधार कार्य का किया लोकार्पण
- मोदी और योगी राज में देश विकास की ओर
(www.arya-tv.com)15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत नगर निगम लखनऊ द्वारा सड़कों के सुधार कार्य का शिलान्यास महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया एवं कैंट विधायक सुरेश तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने कहा कि मोदी योगी के नेतृत्व में देश मे और प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। उनके कुशल नेतृत्व में ही कार्य करते हुए पिछले चार वर्षों में नगर निगम ने लखनऊ शहर में विकास का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।विकास कार्यों के क्रम में आज कैंट विधानसभा में सड़कों के सुधार कार्य का लोकार्पण हो रहा है।
- 70 वर्षें में सबसे ज्यादा विकास हुआ
महापौर ने आगे कहा कि चाहे देश हो,प्रदेश हो या लखनऊ शहर हो डबल इंजन की सरकार ने जितना विकास कार्य करवाया उतना पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हो पाया। नगर निगम ने पिछले 4 वर्षों में ही 2400 करोड़ के विकास कार्य लखनऊ की जनता को समर्पित किया।आज स्वच्छता में भी लखनऊ निरन्तर प्रगति कर रहा रहा है। पिछले चार वर्षों में लखनऊ की स्वच्छता रैंकिंग में अभूतपूर्व उछाल आयी है।
- पिछले 4.5 वर्षों में अरबों रुपए के विकास कार्य हुआ
महापौर ने आगे कहा की अकेले नगर निगम के द्वारा ही करोड़ों के विकास कार्य हुए यदि अन्य विभागों के भी कार्यो को जोड़ दिया जाए तो पिछले 4.5 वर्षों में अरबों रुपए के विकास कार्य जनता को समर्पित किये जा चुके है।यह हमारे शीर्ष नेतृत्व के भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के कारण ही संभव हो पाया है।
- क्षेत्र के माननीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे
इस अवसर पर महापौर संग क्षेत्रीय विधायक सुरेश तिवारी ,भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ,सिंधी अकादमी के अध्यक्ष नानकचंद लखमानी ,नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ,पार्षद रजनीश गुप्ता सुधीर मिश्रा, श्रवण नायक, राम कृष्ण यादव , रेखा भटनागर, हर्षित दीक्षित , रुचिता अंकित मिश्रा, राम नरेश रावत ,सुभाष शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन वैश्य ,पीयूष दीवान ,विनायक पांडेय,डॉ. रंजीता शर्मा ,केन्द्री सिंह सभा आलमबाग के अध्यक्ष निर्मल सिंह जी,अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।