शहर के हो रहा समुचित विकास, विगत 4 वर्षो में लखनऊ ने स्थापित किये कई कीर्तिमान : संयुक्ता भाटिया

Lucknow
  • शहर के हो रहा समुचित विकास, विगत 4 वर्षो में लखनऊ ने स्थापित किये कई कीर्तिमान : संयुक्ता भाटिया

 (www.arya-tv.com)महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि विगत 4 वर्षों में लखनऊ नगर निगम द्वारा लखनऊ की जनता की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ ही विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किये गए है। लखनऊ स्वच्छ , सुंदर और सुरक्षित लखनऊ की ओर अग्रसर है। स्वच्छता में हमने कई आयाम स्थापित किये है। सड़क पर 120 खुले कुडाघरो को समाप्त कर वहाँ सुंदर फुलवारी विकसित की गई है, 10 हज़ार खाली पड़े प्लॉटों से कूडा हटवाया गया है। लखनऊ की स्वच्छता रेटिंग 269 से लंबी छलांग लगाते हुए 12वें स्थान पर पहुँची है। शहर भर में विगत 4 वर्षों में नगर निगम द्वारा लगभग 24 अरब रुपये के विकास कार्य कराए गए है। लगभग 1000 पार्को का विकास कराया गया, 36 स्थानों पर फाउंटेन लगवाए, 46 हज़ार पोलो पर स्ट्रिप लाइटे लगवा कर शहर को सुंदर बनाया गया।

 मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश के साथ ही शहर की जनता में सुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है। नगर निगम द्वारा शहर में 2 लाख 10 हज़ार एलईडी लाइटे लगाई गई। स्मार्ट सिटी द्वारा जगह जगह कैमरे लगवा कर सतत निगरानी की जा रही है, हम यह कह सकते है कि शहर सुरक्षित हाथों में है। माननीय महापौर ने आगे कहा कि मोदी जी योगी जी के नेतृत्व में देश मे और प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। उनके कुशल नेतृत्व में ही कार्य करते हुए पिछले चार वर्षों में नगर निगम ने लखनऊ शहर में विकास का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।चाहे देश हो, प्रदेश हो या लखनऊ शहर हो ट्रिपल इंजन की सरकार ने जितना विकास कार्य करवाया उतना पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हो पाया है।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर , राज्यमंत्री स्वाति सिंह, विधायक नीरज बोरा, पार्षद दल उपनेता कौशलेंद्र द्विवेदी, नगर आयुक्त अजय द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त राकेश यादव, मुख्य अभियंता महेश वर्मा, पार्षद विमल तिवारी, कमलेश सिंह, रुपाली गुप्ता, सुधीर राजपाल, वीना रावत सहित सरोजनीनगर विधानसभा एवं उत्तर विधानसभा के पार्षदगण एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।