Skip to content
Friday, October 30, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

गांधी जयंती के अवसर सीएम योगी का खास निर्देश, प्रदेश के एक लाख 51 हजार छात्रों के अकाउंट में छात्रवृत्ति भेजी

UP
2021-10-02 Jai Kishan

(www.arya-tv.com) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों में दो बहनें एक साथ पढ़ रही हों तो एक की फीस माफ हो। अगर निजी स्कूल ऐसा नहीं करते हैं तो संबंधित विभाग एक छात्रा की फीस का प्रबंध करे। इसके लिए जिला स्तर पर नोडल अफसर बनाए जाएं।

गांधी जयंती के अवसर पर लोकभवन में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश के एक लाख 51 हजार छात्रों के अकाउंट में छात्रवृत्ति भेजी। इस दौरान उन्होंने 30 नवंबर तक सभी पात्र छात्रों को मिशन मोड में छात्रवृत्ति वितरण का काम पूरा करने का निर्देश दिया।

‘स्वच्छ भारत मिशन का परिणाम है कि इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी पर किया 99 प्रतिशत तक नियंत्रण’
उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज देश के दो महान योद्धाओं का जन्मदिन है। मैं गांधी जी और शास्त्री जी को नमन करता हूं। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजाद करवाया। 2014 में दो अक्तूबर को ही स्वच्छ भारत मिशन का प्रारंभ किया गया था। यह इस मिशन का ही परिणाम है कि हमने इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों पर 99 प्रतिशत तक काबू पा लिया है। प्रदेश के 38 जिलों में ये बीमारी 97 प्रतिशत तक नियंत्रित हो चुकी है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आजादी के तत्काल बाद एससी, एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी को वोट बैंक तो माना गया पर सत्ता के गलियारों में उनकी आवाज को अनसुना कर दिया गया पर आज उन्हें विकास का लाभ मिल रहा है। देश व प्रदेश के हर व्यक्ति की जाति व धर्म देखे बिना कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें दिया जा रहा है।

वहीं, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और पीएम नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप काम होने से तेजी से विकास हो रहा है।

Tagged all hindi news CM Yogi Adityanath hindi news Instruction of Chief Minister Yogi - If two sisters are studying together then waive the fee of one private school scholarship sent to the account of one lakh 51 thousand students of the state Special instructions of CM Yogi on the occasion of Gandhi Jayanti

Post navigation

पीएम मोदी ने ​कहा: आलोचना और आरोप मेें बड़ा अंतर होता है, मैं आलोचना करने वाले लोगों को बहुत याद करता हूं
कोरोना महामारी से उबर रही देश की अर्थव्यवस्था, तेजी से बदल रहें हालात

Related Posts

ग्रेटर नोएडा में बिल्डिंग की बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा

2026-10-30 Dr. Anil Tripathi

Rampur News: आजम से मुलाकात के बाद अखिलेश का बड़ा बयान, बोले- जल्द मिलेगा न्याय, जनता BJP को सबक सिखाएगी

2026-10-29 Dr. Anil Tripathi

Amethi News : मेले में खस्ता खाने के बाद 102 लोग बीमार, 39 बच्चे भी शामिल; 17 को मेडिकल कॉलेज भेजा

2026-10-29 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • नसीम सोलंकी की सीसामऊ सीट पर सपा-BJP में होगी सीधी टक्कर! किसका पलड़ा है भारी?

    2026-10-30 Dr. Anil Tripathi
  • करवा चौथ पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची पत्नी को पति ने रंगे हाथ पकड़ा

    2026-10-30 Dr. Anil Tripathi
  • ग्रेटर नोएडा में बिल्डिंग की बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा

    2026-10-30 Dr. Anil Tripathi
  • सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने पर क्या बोले अनंत सिंह? सरेंडर को लेकर कह दी बड़ी बात

    2026-10-30 Dr. Anil Tripathi
  • दिवाली से पहले पटाखा कारोबारियों को राहत, हाईकोर्ट ने जब्त पटाखे छोड़ने का दिया आदेश

    2026-10-30 Dr. Anil Tripathi
  • उत्तराखंड में रोडवेज बसों का चक्का जाम : 3 महीने से वेतन न मिलने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कर्मचारी, थमेगी बसों की रफ्तार?

    2026-10-30 Dr. Anil Tripathi
  • उन्नाव में सड़क हादसा: तेज रफ्तार से मजदूर और छात्र सहित पांच लोगों की मौत

    2026-10-30 Dr. Anil Tripathi
  • PM-Kisan की 24वीं किस्त जारी, पीएम मोदी ने किसानों के खाते में भेजे रूपये; गुजरात को हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

    2026-10-30 Dr. Anil Tripathi
  • हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर की दबंगई! ऑटो चालक पर फायरिंग, स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश, एफआईआर दर्ज

    2026-10-30 Dr. Anil Tripathi
  • mit Shah Lucknow Visit : अमित शाह ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया शुभारंभ, सीएम योगी समेत सभी सांसद-विधायक मौजूद

    2026-10-30 Dr. Anil Tripathi
  • काशी से दिल्ली तक स्लीपर वंदेभारत की शुरुआत, वडोदरा-गोरखपुर ट्रेन की बदली टाइमिंग

    2026-10-30 Dr. Anil Tripathi
  • IND vs NZ 4th T20: आज ऑकलैंड में चौथा मुकाबला, क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर; जानें फ्री में कैसे देखें मैच

    2026-10-30 Dr. Anil Tripathi

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR