रील लाइफ का विलेन रियल लाइफ का असल हीरो है: साध्वी प्राची

Lucknow
Suyash Mishra

लखनऊ। किसी ने उसे गरीबों का मसीहा कहा तो किसी ने उसे अपना प्रेरणा स्रोत मान लिया। लॉकडाउन में देश के अलग अलग राज्यों में फंसे मजदूरों के लिए वह किसी भगवान से कम न था। रील लाइफ का विलेन आज देशभर में असल हीरों बन गया है। जी हां! हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की। जिनकी चर्चाएं मीडिया की सुर्खियां बन गई हैं। विश्व हिंदू परिषद की फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने भी सोनू सूद को रियल हीरो करार दिया है।

डॉ. प्राची ने कहा कि सोनू सूद बहुत अच्छा काम कर रहे हैं यही मानव धर्म है। सेवा करना मानव धर्म है। नर सेवा नारायण सेवा होती है। सोनू सूद की सेवा देखकर हिन्दुस्तानवासी बहुत प्रसन्न हैं। साध्वी ने कहा कि शिव सेना नेता संजय राउत कह रहे हैं कि सोनू सूद बीजेपी का आदमी है। इससे पता चलता है कि हिन्दुस्तान के अंदर भाजपा के विरोधी लोग जानते हैं कि जो भी अच्छा काम है वह बीजेपी के लोग ही कर सकते हैं।

साध्वी ने कहा कि कोल्ड ड्रिंक कंपनी का ब्रांड अंबेसडर सलमान खान की जगह सोनू सूद को बनाया जाए। इसको लेकर मैं पहले भी मांग कर चुकी हूं। रील लाइफ में विलेन का किरदार निभाने वाले सोनू सूद ने बता दिया है कि रियल लाइफ वो वह असल हीरो हैं। आज पूरा देश सोनू सूद की चर्चा कर रहा है। सब उन्हें प्यार दे रहे हैं। असल में वह एक हीरो हैं।

आपको बता दें कि शीतल पेय बनाने वाली कंपनी के ब्रांड अंबेसडर सलमान खान हैं। लेकिन अब कंपनी ने सोनू सूद को ब्रांड अंबेसडर चुन लिया है। सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। जो कि टोल फ्री नंबर है। इसमें उनका पूरा परिवार साथ दे रहा है। सोनू सूद ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब भी कोई टोल फ्री नंबर पर कॉल आती है तो उनकी पत्नी पेपर पर डिटेल लिख लेती हैं। उनका बेटा एक लिस्ट बनाता है, जिसमें वह लिखता है कि कौन सा व्यक्ति या परिवार किस बस में जाएगा।