कंझावला कांड में चौंकाने वाला खुलासा, मृतक को 4 नहीं 12 किमी तक कार सवार युवकों ने था घसीटा

# ## National

(www.arya-tv.com) दिल्ली के कंझावला कांड देशभर में चर्चा में है। वहीं, अब इसमें एक नया चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नए साल वाले दिन दिल्ली के कंझावला इलाके में कार ने जिस लड़की को टक्कर मारी थी, उसके साथ उसकी दोस्त भी थी। कार से टक्कर लगने के बाद मृतका कार में फंस गई थी और उसे कार सवार युवकों ने 12 किमी तक घसीटा। पहले 4 किमी घसीटे जाने की बात सामने आ रही थी।

पुलिस जांच में पता चला है कि हादसे के वक्त स्कूटी पर जो दूसरी लड़की थी। कार ने दोनों लड़कियों का टक्कर मारी थी। जिसमें मृतका कार में ही फंस गई और दूसरी लड़की वहां से भाग निकली। उसे भी मामूली चोटें आई हैं। बता दें, पुलिस आज उस लड़की का बयान दर्ज कर सकती है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने यह खुलासा रोहिणी इलाके के एक होटल के सामने के CCTV फुटेज के आधार पर किया। इसमें मृतका अपनी सहेली के साथ बातचीत करते हुए दिख रही है।

पुलिस जांच में बता चला है कि उस होटल में दोनों लड़कियों ने एक रूम बुक कराया था। होटल के कर्मचारियों ने बताया कि कुछ लड़के भी आए थे, उन्होंने अलग से रूम बुक किया। इसके बाद लड़कियों के रूम गए और वहां कुछ मिनट तक रुके भी थे।

होटल से बता चला कि उन दोनों के रूम से लड़ने की आवाज आ रही थी और एक-दूसरे को गाली दे रहे थे। होटल मैनजेर ने जब सभी को झगड़ा न करने के लिए कहा।  उसके बाद दोनों लड़कियां वहां से निकल गई।