सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया ‘संयुक्त मोर्चा सम्मेलन’ का नेतृत्व, पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

Lucknow
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने गिनाई पीएम मोदी की 9 वर्षों की उपलब्धियां, कहा- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित स्वर्णिम कार्यकाल
  • पीएम मोदी के खिलाफ चल रही अंतर्राष्ट्रीय साजिशें, हमें हर साजिश को नाकाम करना है: डॉ. राजेश्वर सिंह
  • अनेक युगांतरकारी निर्णयों से पीएम मोदी ने भारत के भाग्य व भविष्य को दी नई दिशा : डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 9 साल पूरे होने पर संयुक्त मोर्चा सम्मेलन व संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया और केंद्र सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की पार्टी है, इसकी विचारधारा राष्ट्रप्रथम है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 9 वर्षों का स्वर्णिम कार्यकाल ने देश को विश्व के अग्रणी देशों में लाकर खड़ा कर दिया है। अब यह हमारा दायित्व है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

चांसलर क्लब आशियाना में आयोजित महासंपर्क अभियान में डॉ. राजेश्वर​ सिंह ने क्षेत्रीय के सभी मोर्चा के पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला भी मौजूद रहे। सरोजनीनगर विधायक ने युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसुचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीतियों पर चर्चा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि हमें हर मोर्च को मजबूत करना है ताकि पार्टी व हमारा देश भी मजबूत हो। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ​सख्त फैसले लेने में सक्षम है, दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब देने का सामर्थ्य भी रखता है। कांग्रेस के शासन काल में आए दिन बॉर्डर पर अशांति रहती थी, लेकिन आज बॉर्डर शांत है, धारा 370 को समाप्त कर कश्मीर को सुरक्षित किया। भाजपा परिवारवाद, जातिवाद, वंशवाद पर चलने वाली पार्टी नहीं है, जनता की सेवा के लिए समर्पित पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन 9 सालों में जितने कार्य हुए वो पहले किसी सरकार में नहीं हुए।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि देश में जनसंख्या के खिलाफ भी साजिश हो रही है। देश में हो रहे जनसांख्यिकी असंतुलन पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि केरल में 1991 हिंदुओं की आबादी 68.5 प्रतिशत थी, लेकिन 2011 जनगणना में हिंदुओं की आबादी 14 प्रतिशत घटकर मात्र 54 प्रतिशत रह गई है, यह चिंता का विषय है। बंगाल में 1951 में एक विशेष समुदाय की संख्या 15 प्रतिशत थी जो बढ़कर 27 प्रतिशत हो गई है। यूपी में 1991 में हिंदुओं की आबादी 85 थी जो अब केवल 79 प्रतिशत रह गई है। भाजपा इस समस्या के प्रति गंभीर है। पॉपुलेशन बिल और यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल लाने को लेकर सरकार चिंतन कर रही है। देश मजबूत हो इसके लिए आवश्यक है कि हम सरकार को मजबूत बनाएं।

सीएम योगी के सशक्त नेतृत्व की चर्चा करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि पहले यूपी माफिया प्रदेश के नाम से जाना जाता था, कहीं खनन माफिया, नकल माफिया और खाद्यान माफिया, अपराधिक माफिया होता था लेकिन आज यूपी एक उत्कृष्ट निवेश गंतव्य के रूप में जाना जाता है। 

अपने संबोधन में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि यह हमारा दायित्व है कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत बनाना है। गांव तक हमारी सरकार होनी चाहिए। 2024 में पिछली बार की तुलना में अधिक बहुमत से केंद्र में एक बार​ फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनवानी है।