भाजपा पर आरोपों की चर्चा के लिए कांग्रेस ने बनाई कमेटी :प्रियंका लेंगी बैठक

# ## UP

(www.arya-tv.com)आचार्य प्रमोद कृष्णम की अध्यक्षता में गठित चार्जशीट  कमेटी की बैठक में प्रियंका गांधी बुधवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक में शामिल रहेंगी।

भाजपा पर आरोपों को लेकर होगा मंथन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सरकार में लगे गंभीर आरोपो की एक चार्जशीट तैयार करने में लगी है।इस कमेटी की तैयारियां अब तक कहा तक पहुंची इसको लेकर प्रियंका गांधी के साथ चर्चा होगी। इसके अलावा भाजपा सरकार पर कौन से गंभीर आरोपो को लगाया जाए जिससे जनता को उनके कार्य के बारे में असली जानकारी हो इसको लेकर भी कमेटी की बैठक में वार्ता होंगी।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी 2022 का चुनाव लड़ने को लेकर सत्ता रुढ़ पार्टी पर आरोपो की फेहरिस्त बना रही है।

40% टिकट महिलाओं को

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बड़ा ऐलान किया किउत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40% टिकट महिलाओं को दे सकती है।प्रियंका ने कहा कि यह फैसला तमाम पीड़ित महिलाओं के साथ न्याय करेगा। प्रियंका ने नया नारा दिया, ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं।’ इसके बाद से कांग्रेस के इस ऐलान पर बसपा-भाजपा और सपा ने यह सब जुमला जैसा होना बताया है। फिलहाल कांग्रेस 40% महिलाओं को टिकट देने के लिहाज से UP की कुल 403 विधानसभा सीटों में से 161 पर महिला उम्मीदवार उतारेगी।