प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी पत्रकार की उड़ा दीं धज्जियां

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हाल ही में पति निक जोनस के साथ मिलकर 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस की घोषणा की थी। इसे देसी एक्ट्रेस की एक और शानदार उपलब्धि के तौर पर देखा गया। प्रियंका की अपनी फ़िल्म द व्हाइट टाइगर भी अडेप्टेड स्क्रीन-प्ले केटेगरी में नॉमिनेट हुई है। ऐसे में एक विदेशी पत्रकार ने ऑस्कर नॉमिनेशंस के लिए प्रियंका की योग्यता पर सवाल उठाये तो एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया, जिसके बाद पत्रकार ने वो ट्वीट ही डिलीट कर दिया।

पत्रकार का नाम पीटर फोर्ड है। पीटर के वेरीफाइड ट्विटर एकाउंट के अनुसार, वो ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बेस्ट और सबसे अधिक सुने जाने वाले एंटरटेनमेंट रिपोर्टर हैं। पीटर ने मंगलवार रात को प्रियंका और निक जोनस की ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेशंस की घोषणा के बाद पोस्ट की गयी एक तस्वीर को ट्वीट करके लिखा था- “No disrespect to these two but I’m not sure their contribution to the movies qualifies them to be announcing Oscar nominees.” (इन दोनों के प्रति कोई असम्मान नहीं है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि फ़िल्मों में उनका योगदान उन्हें ऑस्कर नॉमिनेशंस की घोषणा करने के काबिल बनाता है)। पीटर के इस ट्वीट का प्रियंका ने माकूल जवाब दिया।

प्रियंका ने अपनी फ़िल्मों की सूची ट्वीट करते हुए लिखा- कोई क्वालीफाई कैसे होता है, इस पर आपके विचार जानना चाहूंगी। आपके ध्यानार्थ यहां मेरी 60 से अधिक फ़िल्मों की सूची है।

वहीं, फ़िल्म राइटर अपूर्व असरानी ने पीटर के ट्वीट पर हैरानी जताते हुए लिखा था- क्वालीफाई? प्रियंका चोपड़ा ने 80 फ़िल्मों में काम किया है, जिनमें से 13 में प्रोड्यूसर रहीं। उनकी पिछली फ़िल्म बाफ्टा और ऑस्कर में नॉमिनेटेड है। टाइम्स की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों और फोर्ब्स की 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में हैं। उनका ममोइर न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्ट सेलर लिस्ट में है।