16 दिवसीय अभियान के ग्यारहवें दिन जेंडर आधारित भेदभाव,महिला हिंसा, सहित विभिन्न मुद्दों पर किया जागरूक

Lucknow
  • हिंसा और भेदभाव के खिलाफ चुप रहने की बजाय आवाज उठायें- पूजा

(www.arya-tv.com)इनिशिएटिव फाउन्डेशन इंडिया द्रारा चलाए जा रहे महिलाओं और लड़कियों के साथ हिंसा और भेदभाव के विरुद्ध 16 दिवसीय अभियान के ग्यारहवें दिन संस्था की संस्थापक सदस्य पूजा के नेतृत्व में संस्था के सदस्य और वालेंटियर ने लखनऊ के लालाबाग, नरौना पतौरा, दुबग्गा में समुदाय के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में संस्था की युवा साथी सोनी यादव ने महिला हिंसा, लड़की लड़का में भेदभाव, महिला पुरुष में गैर बराबरी, सहित महिलाओं के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया।

वहीं संस्था की संस्थापक और यूथ लीडर पूजा ने महिला हिंसा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगर आपके साथ कहीं भी हिंसा हो रही है तो आप चुप रहने की बजाय उसके खिलाफ आवाज उठायें और आरोपी के खिलाफ कानूनी कारवाई करें। ऐसा करने से समाज में जागरूकता का संदेश जायेगा और किसी अन्य महिला या लड़की के साथ इस तरह की घटना न घटे। महिलाओं को सम्बोधित करते हुए वालेंटियर शिल्पी ने सभी से कहा कि अगर आप लोगों के साथ कुछ छेड़छाड़ या छीटाकशी होती है तो आप लोग संस्था के लोगों को तुरन्त बतायें, आपको निशुल्क कानूनी सहायता दी जायेगी। इस दौरान लोगों को कानूनी जानकारी के पर्चे बाटें गयें और जेण्डरगत भेदभाव पर हस्ताक्षर एवं रैली के माध्यम से कालोनी वासियों को जागरूक किया गया। आज के कार्यक्रम में ज्योति, मनिषा,कल्पना,लवली सहित समुदाय के लोग शामिल हुए।