मास्को में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या पहुंची 6,000 के पार

Fashion/ Entertainment

मास्को।(www.arya-tv.com) रूस की राजधानी में कोरोना वायरस (कोविड-19) से होने वाली मौतों की संख्या छह हजार के पार पहुंच गयी है। यह जानकारी मास्को के कोरोना वायरस प्रतिक्रिया केंद्र ने दी है। केंद्र देर रविवार को कहा, मास्कों में कोरोना वायर संक्रमण से ग्रसित पाए गये 51 और मरीजों की मौत हो गयी। इससे पहले शनिवार को यहां 52 तथा शुक्रवार को 54 मरीजों की इसके कारण मौत हुयी थी।

केंद्र ने बताया कि मास्कों में कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ 6009 हो गयी है। वहीं रूस में रविवार को इस प्राण घातक विषाणु के 15,099 नये मामले दर्ज किये गये, जिनमें से 4, 610 मामले मास्को में दर्ज किये गये। रूस में अब तक लगभग 13.99 लाख लोग इस महामारी से प्रभावित हुए हैं। वहीं मास्को में कोविड-19 से ग्रसित होने वाले लोगों की 24,187 हो गयी है।