सूडान एयरपोर्ट पर रविवार को हुआ बड़ा हादसा, तकनीकी खराबी से क्रैश हुआ एक सिविल एयरक्राफ्ट,9 की मौत

International

(www.arya-tv.com) सूडान एयरपोर्ट पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक नागरिक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चार सैन्यकर्मियों समेत नौ लोगों की मौत हो गई सूडानी सेना ने बताया कि इस हादसे की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है। बताया जा रहा है। कि दुर्घटना में एक बच्ची की जान बच गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पोर्ट सूडान एयरपोर्ट से एक सिविल एयरक्राफ्ट उड़ान भर रहा था। इस दौरान अचानक उसमें तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से टेकऑफ करते समय क्रैश हो गया जानकारी के मुताबिक हादसा इतना भयानक था। कि प्लेन में सवार 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सेना के चार जवान भी शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में एक बच्ची की जान बच गई है।बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

गृहयुद्ध की आग में झुलस रहा सूडान

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक सूडान काफी दिनों से गृहयुद्ध की आग में झुलस रहा है। बता दें कि 15 अप्रैल से यहां सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के बीच जंग चल रही है।इसके बीच सूडान एयरपोर्ट का इस्तेमाल राजनयिक मिशन के लोगों, प्रवासियों और देश छोड़कर

30 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित

रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इस जंग में 1136 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इस इलाके में अलग-अलग संगठनों का दावा है। कि मौत का आंकड़ा इससे ज्यादा भी हो सकता है। जानकारी के मुताबिक एक अनुमान है। कि इस लड़ाई की वजह से अब तक 30 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं। इसमें लगभग सात लाख लोग मिस्र, चाड और दक्षिणी सूडान जैसे पड़ोसी देशों में भाग गए हैं।वहीं सूडान को इस जंग के कारण अब तक करोड़ों रुपए का नुकसान हो चुका है।