आल इंडिया पत्रकार एकता संघ ने सरोजनीगर के विधायक का भव्य स्वागत कर सम्मानित किया। संघ के प्रभारी दिलीप द्विवेदी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं गुलदस्ता भेंट कर डॉ. राजेश्वर सिंह का अभिनंदन किया। इस अवसर पर दिलीप द्विवेदी ने उतरावां धाम प्राचीन बजरंग बली पार्थिव सिद्ध विग्रह का स्मृति चिन्ह एवं राष्ट्रीय संरक्षक प्रमाण पत्र भेंट किया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक तीन माह में परिचर्चा तथा गूगल मीट और सोशल मीडिया के माध्यम से बैठक आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने पत्रकारों के लिए दुर्घटना, आकस्मिक मृत्यु, पुत्री के विवाह और परिवार की सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं एवं बीमा व्यवस्था लागू कराने के लिए सरकार तक उनकी समस्याएं पहुंचाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में दिनेश दीक्षित, कुलदीप सिंह, दिलीप द्विवेदी, विशाल कुमार सिंह, सन्तोष उपाध्याय, संजय सिंह चौहान, मुकुल मिश्रा, राहुल सिंह, सरदार हरजीत सिंह और नवनीत द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने डॉ. राजेश्वर सिंह के सुझावों का समर्थन करते हुए उनके प्रति आभार जताया। पत्रकार समाज का दर्पण हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास जरूरी हैं, यह संदेश कार्यक्रम में प्रमुखता से सामने आया।
